Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTraffic Month Initiated by Police Commissioner to Improve Public Safety
जागरूकता, सहयोग और 5-ई से कम होंगे हादसे, जाम न लगेगा-रघुबीर लाल

जागरूकता, सहयोग और 5-ई से कम होंगे हादसे, जाम न लगेगा-रघुबीर लाल

संक्षेप: Kanpur News - यातायात माह पुलिस कमिश्नर ने यातायात माह का श्रीगणेश किया एंबुलेंस फंसे तो

Mon, 3 Nov 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

यातायात माह पुलिस कमिश्नर ने यातायात माह का श्रीगणेश किया एंबुलेंस फंसे तो ग्रीन कॉरिडोर बना उसे पास कराएं घायलों को भर्ती कराएं, पुलिस नहीं करेगी परेशान कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सोमवार को ट्रैफिक भवन में यातायात माह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या व्यक्तिगत न होकर सार्वजनिक है। ट्रैफिक सुधार के लिए आम सहभागिता, 5-ई(एजुकेशन,इनफोर्समेंट,इंजीनियरिंग, इनवायरमेंट और इमरजेंसी केयर) और ट्रैफिक सेंस बनाकर ड्राइविंग करने से जाम की समस्या तो खत्म होगी ही सड़क हादसे भी कम होंगे। उन्होंने कहा, सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाएं, पूछताछ के लिए पुलिस परेशान नहीं करेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

त्योहार और उत्सव में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर 150 ट्रैफिक वॉलंटियर सेफ्टी जैकेट सीटी और डोरी भी दी गई। ई-रिक्शा वेलफेयर ने चालकों को वर्दी बांटी। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार और एडीसीपी अर्चना सिंह ने सड़क हादसों और अन्य चीजें की रिपोर्ट बताई। यहां संयुक्त पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, एसीपी ट्रैफिक, टीआई, टीएसआई के अलावा व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र, अब्दुल वहीद, अजय गुप्त, टेंपो यूनियन, ऑटो यूनियन और ई-रिक्शा वेलफेयर के पदाधिकारी रहे। इनसेट जागरूकता रैली निकाल संदेश दिया यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस लाइन से रेलबाजार थाना, रॉकेट तिराहा तक नियमों की जागरूकता की रैली निकाली गई। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यातायात माह के तहत स्कूलों में नुक्कड़ नाटक,क्विज,सेमिनार के कार्यक्रम होंगे। यातायात माह का लक्ष्य - जनसहभागिता को ट्रैफिक वालंटियर नामित होंगे - एनजीओ, एनसीसी, सिविल डिफेंस का लेंगे सहयोग - रेडियो एफएम, सिनेमाघरों, व्यापार बंधु, ग्राम चौपाल के जरिए प्रचार-प्रसार - जरूरी मार्गों पर वन-वे लागू करना - एंबुलेंस जाम में न फंसे तो ग्रीन कॉरिडोर बना उन्हें पास कराया जाएगा