Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTraffic Jam Disrupts Kanpur Roads on Saturday Afternoon
सप्ताह के आखिरी दिन भी बड़ेचौराहे से परेड तक रेंगे वाहन

सप्ताह के आखिरी दिन भी बड़ेचौराहे से परेड तक रेंगे वाहन

संक्षेप:

Kanpur News - कल्याणपुर क्रॉसिंग के चौतरफा भी फंसे वाहन, फंसे राहगीर कानपुर, प्रमुख संवाददाता।

Dec 06, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कल्याणपुर क्रॉसिंग के चौतरफा भी फंसे वाहन, फंसे राहगीर कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सप्ताह के आखिरी दिन यानी शनिवार को भी वीआईपी रोड से मालरोड और जीटी रोड पर वाहनों का दोपहर से शाम तक लोड बढ़ा। इस वजह से बड़े चौराहे से परेड तक आने-जाने वाली लेन में दोपहर दो से शाम चार बजे तक जाम लगा। पुलिस वाहन और एंबुलेंस भी फंसी। रावतपुर की ओर से आई एंबुलेंस हैलट इमरजेंसी गेट की ओर जाम की वजह से मुड़ तक न पाई। शाम पांच बजे कल्याणपुर क्रॉसिंग का ट्रेन के चक्कर में गेट बंद हुआ। गेट खुला तो जाम लगा। इसका असर एक ओर बगिया क्रॉसिंग तो दूसरी ओर पनकी मार्ग तक दिखा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पनकी - कल्याणपुर मार्ग पर क्रॉसिंग से पांच सौ मीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। इसी तरह झकरकटी मेन गेट के सामने रोडवेज बसों की अराजकता के चलते टाटमिल तक जाम लगा। बाकी कमी सर्विसलेन और फुटपाथ पर रोडवेज बसों के जमावड़े ने पूरी कर दी। टाटमिल चौराहे पर जाम की भयावकता का अंदाजा इसी से लगा कि तीसरी बार चौराहे की ग्रीन लाइट होने पर वाहन निकल पा रहे थे, तब तक पीछे खड़े होने वाले वाहनों की लाइन झकरकटी बस अड्डे तक बन जाती थी। दादानगर, गोविंदपुरी पुराना पुल पर भी लगा जाम दक्षिण शहर जाने में दादानगर और गोविंदपुरी पुराना पुल पर भी शाम पांच बजे जाम लगा। वाहन रेंगते हुए निकल पाए। पुल को पार करने में वाहन सवारों को दस-दस मिनट का समय लगा। इसका असर चावला मार्केट चौराहे तक दिखा। यही हाल नौबस्ता चौराहे के चौतरफा दिखा। इससे यहां भी शाम के समय वाहनों का लोड पड़ने से ट्रैफिक फंसता हुआ निकला।