Kanpur News: कोतवाली से मूलगंज चौराहे तक जाम ही जाम

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में सोमवार को धूल, धुआं और जाम का गंभीर नजारा देखने को मिला। कोतवाली चौराहे से मूलगंज चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम की भयावहता से मेस्टन रोड और अन्य गलियों में भी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। बारिश के बाद गोविंदपुरी पुल से चावला मार्केट तक भी जाम लगा।

Kanpur News: कोतवाली से मूलगंज चौराहे तक जाम ही जाम

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। धूल, धुआं और जाम का सोमवार को कोतवाली चौराहे से मूलगंज चौराहे तक नजारा देखने को मिला। जाम की भयावहता का अंदाजा इसी से लगा कि मेस्टन रोड में आकर मिलीं कई गलियों से निकलकर भी वाहन मुख्य मार्ग पर न आ सके। इसकी वजह यह थी कि मुख्य मार्ग पर दोनों ओर तीन-तीन लेन में वाहन एक के पीछे एक खड़े थे। दोपहर से शुरू हुआ जाम देरशाम तक लगा रहा। इसका असर मूलगंज चौराहे से एक ओर नई सड़क तो दूसरी ओर हालसी और लाटूश रोड पर देखने को मिला। घंटाघर के चौतरफा फंसे वाहन

घंटाघर चौराहे पर जाम की स्थिति

हर दिन की तरह सोमवार फिर घंटाघर चौराहे पर जामवार बन गया। घंटाघर चौराहे से सुतरखाना और टाटमिल को जाने वाली सड़क के मुहाने पर तिपहिया का कब्जा होने से जाम लगा। बाकी कमी स्टेशन पट्टी में एक नहीं कई लेन में तिपहिया और सिटी बसों के आड़ा तिरछा खड़े होने से पूरी हुई। इसी तरह मूलगंज से घंटाघर तक टूटी सड़क और पग-पग पर हालसी रोड पर टूटे डिवाइडर से वाहनों की आवाजाही से जाम लगा। दूसरी ओर मूलगंज चौराहे से डिप्टी पड़ाव को जाने वाली सड़क पर अनवरगंज थाने तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही。

गोविंदपुरी से चावला मार्केट तक जाम

दोपहर बाद बारिश थमते ही वाहनों का लोड सड़कों पर पड़ा। इस वजह से गोविंदपुरी पुल से चावला मार्केट चौराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लगी। इसका असर दूसरी तरफ बैंक चौराहे तक दिखा। इसकी वजह यह थी पुल से नंदलाल तक आसपास सड़क पर जलभऱाव हो गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कानपुर में जाम की स्थिति कब बनी?−
सोमवार को कानपुर में जाम की स्थिति बनी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: कोतवाली से मूलगंज चौराहे तक जाम ही जाम