कल कर्नलगंज से बजरिया चौराहे की ओर न जाएंगे वाहन
ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 28 मई को विशेष ट्रैफिक डायवर्जन की योजना बनाई है। कर्नलगंज चौराहे से बजरिया चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। नमाजियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर बड़ी ईदगाह बजरिया पर नमाज होना प्रस्तावित है। नमाज के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 28 मई यानी कि गुरुवार की सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसके तहत कर्नलगंज चौराहे से बजरिया चौराहे की ओर वाहन नहीं जा पाएंगे। आम वाहन सवारों से अपील की गई है कि वे लोग एंबुलेंस को वरीयता देते हुए साइड दें। यूं चलेगा ट्रैफिक
ट्रैफिक डायवर्जन विवरण
- परेड चौराहा लाल इमली चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन कर्नलगंज चौराहा से बजरिया चौराहा (बकरमंडी ढाल) की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन कर्नलगंज चौराहा, चुन्नीगंज चौराहा से दाहिने मुड़कर शनिदेव मंदिर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
गोल चौराहा के लिए निर्देश
- गोल चौराहा हैलट की ओर से आने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहा से आगे ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन बेनाझाबर तिराहा से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
जरीब चौकी से आने वाले वाहन
- जरीब चौकी (पी-रोड) की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहा से बजरिया चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन रामबाग चौराहा से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
80 फीट रोड के निर्देश
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहा से बाएं मुड़कर ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से आगे रामबाग तिराहा से दाहिने मुड़कर पीरोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
छह बंगलिया चौराहा के लिए निर्देश
- छह बंगलिया चौराहा की ओर से आने वाले वाहन मैकराबर्टगंज ढाल से दाहिने ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन मैकराबर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मन्दिर तिराहा से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
हलीम कॉलेज चौराहा से आने वाले वाहन
- हलीम कॉलेज चौराहा (नाला रोड) की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन सीसामऊ चौराहा से बाएं मुड़कर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
लकड़मंडी रोड के लिए निर्देश
- लकड़मंडी रोड की ओर से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बजरिया या बकरमण्डी ढाल की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन कायस्थाना चौराहा से बाएं या दाहिने मुड़कर गंतव्य को जा सकेंगे।
नमाजी पार्किंग
नमाजी यहां खड़ा करेंगे वाहन
- लाल इमली चौराहा की तरफ से आने वाले नमाजी अपने दोपहिया, चौपहिया वाहनों को चुन्नीगंज चौराहा से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा वाली रोड पर सड़क के दोनों ओर
- गोल चौराहा/हैलट की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया-चौपहिया वाहनों को वीरेन्द्र स्वरूप ग्राउंड में
- जरीब चौकी (पी-रोड) की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को रामबाग तिराहा से पहले पीरोड पर सड़क के दोनों ओर
- 80 फीट रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहा से पहले 80 फीट रोड पर सड़क के दोनो ओर
-यतीमखाना चौराहा की ओर से आने वाले नमाजी दोपहिया और चौपहिया वाहनों को कायस्थाना तिराहा से पहले लकडमंडी रोड पर सड़क के दोनो ओर
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


