घर से बाहर निकलने से पहले पढ़े लें! महाशिवरात्रि के चलते ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव, जानिए नया रूट

Feb 14, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - महाशिवरात्रि के अवसर पर परमट मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कानपुर में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। 14 फरवरी रात 10 बजे से 15 फरवरी रात 12 बजे तक सरसैयाघाट से टैफ्को तिराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। घाटमपुर में भी डायवर्जन लागू होगा।

घर से बाहर निकलने से पहले पढ़े लें! महाशिवरात्रि के चलते ट्रैफिक रूट में हुआ बदलाव, जानिए नया रूट

महाशिवरात्रि पर परमट मंदिर में जलाभिषेक को आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन किया है। 14 फऱवरी की रात 10 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक कोई वाहन सरसैयाघाट चौराहे से टैफ्को तिराहा न जा पाएगा। इसी तरह 15 फरवरी को शिव बारात पर घाटमपुर इलाके में डायवर्जन किया गया है। नौबस्ता से घाटमपुर भारी वाहन न जा पाएंगे। आनंदेश्वर मंदिर, परमट का डायवर्जन - कोई भी भारी वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट होते हुए टैफ्को तिराहा की ओर नहीं जाएगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से बड़ा चौराहा होते हुए गन्तव्य को जा सकेंगे।

कंपनी बाग की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें रेव थ्री टैफ्को तिराहा की तरफ जाना है, वे रेव-थ्री से दाहिने मुड़कर गन्तव्य को जा सकेंगे। टैफ्को तिराहे से परमट मंदिर की ओर आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहन रैनबसेरा, बक्कल स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे। डीएवी की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीनपार्क गेट नंबर 10 की पार्किंग में पार्क होंगे। ग्रीनपार्क की तरफ से आने वाले वाहन मैकराबर्ट हॉस्पिटल की पार्किंग में पार्क होंगे।

नोइंट्री पास निरस्त रहेंगे डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में जारी नोइंट्री पास डायवर्जन अवधि में निरस्त रहेंगे। शहरवासियों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।