आज जरीब चौकी,कालपी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

आठ को जरीब चौकी फ्लाईओवर के भूमि पूजन के मद्देनजर ट्रैफिक बदला कानपुर, प्रमुख

आज जरीब चौकी,कालपी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जरीब चौकी फ्लाईओवर के भूमिपूजन कार्यक्रम के मद्देनजर 8 मई की सुबह छह बजे से जरीब चौकी चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 10 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन को लागू किया है। वाहन सवार किसी समस्या में फंसे तो तत्काल हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर दिए हैं।

कार्यक्रम का समय

सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे कार्यक्रम शुरू होगा। ऐसे में सुबह 10 बजे से शाम पांच से छह बजे तक डायवर्जन रहेगा।

डायवर्जन के नियम

डायवर्जन के तहत बजरिया थाने की ओर से आने वाले वाहन जरीब चौकी चौराहा नहीं जा सकेंगे, उन्हें रामबाग चौराहा से दायीं ओर मोड़कर ब्रह्मनगर होते हुए भेजा जाएगा। घंटाघर चौराहा, बांसमंडी की तरफ से भी वाहन जरीब चौकी नहीं जाएंगे। उन्हें संगीत टॉकीज तिराहा होते हुए आगे बढ़ाया जाएगा।

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

गोल चौराहा से जरीब चौकी होकर घंटाघर की तरफ न जाकर जरीब चौकी चौराहा से अफीम कोठी होकर जाएंगे और फजलगंज चौराहा से आने वाले वाहन जरीब चौकी चौराहा से घंटाघर की तरफ न जाकर चौराहे से अफीम कोठी होकर जाएंगे।

यहां खड़े करें वाहन

पूजा ट्रेडर्स लिमिटेड (हार्डवेयर दुकान, घंटाघर रोड) से संगीत टॉकीज चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबरों पर फोन करें

ट्रैफिक कंट्रोल-9305104340

हेल्पलाइन नंबर - 9305104387

सामान्य प्रश्न

जरीब चौकी फ्लाईओवर का भूमिपूजन कार्यक्रम कब है?
जरीब चौकी फ्लाईओवर का भूमिपूजन कार्यक्रम 8 मई को सुबह 6 बजे से होगा।
Ram Mahesh Mishra

लेखक के बारे में

Ram Mahesh Mishra

शॉर्ट बायो: राममहेश मिश्र पिछले 31 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड में रेलवे, रोडवेज,कैंट, भाजपा, एय़रपोर्ट बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
राम महेश मिश्र पत्रकारिता जगत में कानपुर में पहचान है। पत्रकारिता में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में एचएमवीएल में काम कर रहे हैं। रेलवे, भाजपा, रोडवेज, एय़रपोर् विभाग में अच्छी पकड़ है।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
राममहेश मिश्र ने अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष - 1995 हिन्दैदी दैनिक आज से की थी। इसके बाद हिन्दी दैनिक अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की। उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। वर्ष - 2014 में हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान के साथ काम शुरू किया। अभी भी हिन्दुस्तान अखबार में कार्यरत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
एमए हिन्दी और मास कम्युनिकेशन कोर्स के साथ रेलवे की पत्रकारिता में विशेष रूप से काम किया। अभी भी रेलवे और एय़रपोर्ट की स्थानीय स्तर पर होने वाली खबरें और एक्सक्लूसिव खबरें भी निरंतर देने का प्रयास जारी है।

विजन
मानवीय संवेदना की खबरो को अपने विभाग में देखना। राष्ट्रीय घटनाओं की अपने विभाग से कनेक्टिविटी करके उससे संबंधित खबरें फाइल करना मुख्य ध्येय रहता है। इसमें काफी हद तक सफल भी होते हैं। इसके साथ ही अन्य हित की समस्याओं को प्राथमिकता से प्रकाशित करके उन पर असर और निरंतर तब तक फॉलो करते हैं, जब तक असर नहीं होता है।

विशेषज्ञता
रेलवे की दुर्घटनाओं पुर मौके पर जाने की जिज्ञासा निरंतर रहती है।
घटना की वजह जानने के साथ मानवीय संवेदनाओं पर पैनी नदर रखना
विभाग में सेलिब्रिटी के आने पर उनका एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करना
रेलवे में होने वाले रिसर्च की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।