
छठ पूजा पर आज और कल बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक
संक्षेप: Kanpur News - कानपुर नगर में छठ पूजा के दौरान 27 और 28 अक्टूबर को 19 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन 27 को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और 28 को रात 2 बजे तक जारी रहेगा। विभिन्न मार्गों पर वाहनों के...
डायवर्जन 27 को दिन में 2 तो 28 को रात 2 बजे से आयोजन तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा 19 स्थानों पर कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन का फैसला किया है कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छठ पूजा पर कमिश्नरेट पुलिस कानपुर नगर ने घाटों पर जाने वाली भीड़ के मद्देनजर 27 और 28 अक्तूबर को शहर में 19 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन का फैसला किया है। आज दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक तो 28 अक्तूबर को रात दो बजे से घाटों पर आयोजन समाप्ति होने तक लागू रहेगा। यह रहेगा ट्रैफिक प्लान - गंगा बैराज चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहा की ओर नहीं जाएगा, ऐसे वाहन गंगा बैराज से सीधे यश कोठारी, मंधना चौराहा होकर गन्तव्य को निकलेंगे।
- कंपनी बाग चौराहा से बीमा चौराहा (जाजमऊ) वीआईपी रोड पर सर्किट हाउस होकर कोई भी मध्यम व भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा, ऐसे वाहन रावतपुर से रामादेवी (जीटी रोड) हो जाएंगे। - गुरुदेव पैलेस चौराहा से आने वाले वाहन जिन्हें मैनावती मार्ग होते हुए कर्बला चौराहा, गंगा बैराज जाना है। ये वाहन मैनावती तिराहे से आगे न जाएंगे। ये वाहन मैनावती मार्ग तिराहे से बाएं मुड़कर एनआरआई सिटी होते हुए गंतव्य को जाएंगे। - कंपनीबाग चौराहे की ओऱ आने वाले वाहन जिन्हें गंगा बैराज को जाना है, ये वाहन कर्बला चौराहे से आगे न जा पाएंगे। ये वाहन कर्बला चौराहे से बाएं मुड़कर मैनावती मार्ग तिराहा होकर गंतव्य को जाएंगे। - शारदानगर क्रॉसिंग से आने वाले चौपहिया वाहन जिन्हें नमक फैक्टरी चौराहे की ओऱ जाना है, ये वाहन छपेड़ा पुलिया से आगे न जा पाएंगे। ऐसे वाहन छपेड़ा पुलिया से बाएं मुड़कर काकादेव थाना होते हुए गंतव्य को जाएंगे। - विजयनगर चौराहा आने वाले वाहन जिन्हें नमक फैक्टरी चौराहे को जाना है, ये वाहन डबल पुलिया की ओर न जा पाएंगे। ये वाहन डबल पुलिया से दाहिने मुड़कर नहर रोड, मनोज पान भंडार होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। - गुरुदेव पैलेस चौराहा से आने वाले चार पहिया वाहन जिन्हे मैनावती मार्ग तिराहा होकर कर्बला चौराहा गंगाबैराज जाना है। ये वाहन मैनावती तिराहे से आगे न जाएंगे। मैनावती मार्ग तिराहे से बाएं मुड़कर एनआरआई सिटी होकर जाएंगे। … - विजयनगर चौराहे से भौंती बाईपास चौराहे की ओऱ कोई मध्यम, भारी वाहन न जाएंगे। ये वाहन विजयनगर चौराहे से बाएं मुड़कर दादानगर चौराहा, एलएमएल चौराहा होकर गंतव्य को निकलेंगे। - पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग से कोई भी मध्यम व भारी वाहन पनकी मंदिर, आवास विकास नहर की तरफ नहीं जाएगा। एसे वाहन न्यू ट्रार्सपोर्ट नगर भौंती बाईपास से दाएं मुड़कर गैस प्लांट, एलएमएल चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। - न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाईपास से विजयनगर चौराहा की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जाएगा। ऐसे वाहन न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाईपास से दाहिने मुड़कर गैस प्लांट एलएमएल चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। - भाटिया तिराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अर्मापुर नहर, पनकी मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन भाटिया तिराहा से दाहिने मुड़कर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर होकर गंतव्य को जाएंगे। - शताब्दी द्वार पनकी से कोई भी मध्यम व भारी वाहन आवास विकास नहर की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन गंगागंज क्रॉसिंग होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। - कल्याणपुर क्रॉसिंग से कोई भी मध्यम व भारी वाहन आवास विकास नहर की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन जीटी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। - बगिया क्रॉसिंग और दलहन क्रॉसिंग से कोई भी मध्यम व भारी वाहन पनकी रोड, मसवानपुर नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन जीटी रोड रावतपुर तिराहा हो जाएंगे। - पनकी रोड से कोई भी मध्यम और भारी वाहन नमक फैक्टरी की तरफ नहीं जाएगा। ऐसे वाहन कल्याणपुर क्रॉसिंग, दलहन क्रॉसिंग से जीटी रोड रावतपुर तिराहा हो गंतव्य को जा सकेंगे। - फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से दाहिने मुड़कर सरसैय्या घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। -ग्रीन पार्क चौराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन डीएवी तिराहा से आगे सरसैय्या घाट की ओर नहीं जाएंगे। - गुजैनी से गुजैनी नहर के बीच मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश न होगा। ये वाहन गुजैनी अस्पताल होते हुए गंतव्य को निकलेंगे। यहां पार्क कर सकेंगे वाहन - कर्बला चौराहे से कर्बला मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर दो,चार पहिया वाहन खड़े होंगे। - बक्कल (परमट) पार्किंग में दो, चार पहिया वाहन पार्क होंगे। - सरसैय्या घाट चौराहे से चेतना चौराहे की तरफ सड़क के दोनों ओर दो, चौपहिया वाहन खड़े होंगे। - गैस गोदाम पार्किंग लट्ठा कोठी के पास दो,चार पहिया वाहन खड़े करें। - गुजैनी चौकी के पास रामलीला मैदान में दो, चार पहिया वाहन खड़े होंगे। - मंयक चौराहे के पास अम्बेडकर पार्क में दो, चार पहिया वाहन खड़े होंगे। - अर्मापुर से विजय नगर चौराहे की तरफ सड़क के बाएं ओर दो,चार पहिया वाहन पार्क होंगे। - आवास विकास नहर पनकी से कल्याणपुर क्रॉसिंग की ओर सड़क के बायीं तरफ दो-चार पहिया वाहन पार्क होंगे। - रामलीला मैदान शताब्दी द्वार पनकी में दो पहिया, चार पहिया वाहन खड़े होंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




