Kanpur News: तीन दिन भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्जन
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: हमीरपुर के कस्बा सुमेरपुर में तीज मेले के लिए यातायात पुलिस ने 14 से 17 सितंबर तक भारी वाहनों का डायवर्जन किया है। फतेहपुर, बांदा और जहानाबाद से आने वाले भारी वाहन हमीरपुर नहीं जा सकेंगे। उन्हें घाटमपुर पुल के नीचे से डायवर्ट किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध है।

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हमीरपुर के कस्बा सुमेरपुर में लगने वाले तीज मेले के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 14 सितंबर की सुबह 8 से 17 सितंबर की सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन करने का फैसला किया है। फतेहपुर, बांदा और जहानाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन हमीरपुर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को घाटमपुर पुल के नीचे से दाहिने मोड़कर मुसानगर होते हुए अपने गंतव्य भेजा जाएगा। वहीं कानपुर नगर और नौबस्ता की ओर से आने वाले भारी वाहनों को घाटमपुर पुल के नीचे से दाहिने मोड़कर मूसानगर या नौबस्ता से होकर मौदहा, कालपी, उरई और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर- 9305104340- 9454402413

