Kanpur News: कल दोपहर 12 बजे से बंद होगा जाजमऊ गंगा पुल पर ट्रैफिक

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर के जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के कारण 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लखनऊ से कानपुर आने वाले भारी वाहनों का ट्रैफिक बंद होगा। हल्के वाहनों की अनुमति रहेगी, लेकिन डायवर्जन के कारण शुक्लागंज और गंगा बैराज पुल पर ट्रैफिक बढ़ जाएगा। यह बदलाव तीन महीने तक लागू रहेगा।

Kanpur News: कल दोपहर 12 बजे से बंद होगा जाजमऊ गंगा पुल पर ट्रैफिक

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के दौरान लखनऊ से कानपुर आने वाला भारी वाहनों का ट्रैफिक 13 सितंबर से दोपहर 12 बजे से बंद हो जाएगा। उन्नाव के गदनखेड़ा से रायबरेली-लालगंज हाईवे होता हुआ बक्सर गंगा पुल और फतेहपुर होते हुए कानपुर हैवी ट्रैफिक आएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उन्नाव के अपर जिलाधिकारी और एनएचएआई के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर ने डायवर्जन रूट का निरीक्षण किया था। बता दें कि हल्के वाहनों के पुल से आने की अनुमति होगी। भारी वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 13 से 15 सितंबर तक डायवर्जन ट्रायल के बाद 16 सितंबर से परमानेंट लागू हो जाएगा।

तीन महीने तक डायवर्जन लागू होने से हल्के वाहनों को आने की अनुमति तो हेागी लेकिन काम के बीच में धीमी गति से गुजरेंगे। ऐसे में तमाम वाहन शुक्लागंज और गंगा बैराज पुल पर ट्रैफिक लोड बढ़ेगा। एनएचएआई अफसरों ने बताया कि पुराने गंगा पुल की मरम्मत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोपहर 12 बजे से ही जैसे ही डायवर्जन लागू होगा, टीम काम शुरू कर देगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि उन्नाव प्रशासन के साथ एनएचएआई अफसरों ने परिवर्तित मार्ग का निरीक्षण किया था। दोपहर 12 बजे से हैवी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: कल दोपहर 12 बजे से बंद होगा जाजमऊ गंगा पुल पर ट्रैफिक