भीड़भाड़ वाली सड़क पर डंपरों का आवागमन जारी

Apr 06, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - रसूलाबाद कस्बे में ओवरलोड डंपरों का आवागमन जारी है, जिससे दिन में कई बार जाम लग रहा है। राहगीर और स्कूली बच्चे जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, जबकि व्यापार मंडल ने डीएम से समाधान की मांग की है।

भीड़भाड़ वाली सड़क पर डंपरों का आवागमन जारी

रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद कस्बे में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर धड़ल्ले से ओवरलोड डंपरों का आवागमन रहता है, जिससे दिन में कई-कई बार जाम लग रहा है। राहगीर व स्कूली बच्चों को निकलने में जूझना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है।वैसे तो रसूलाबाद-सिकन्दरा मार्ग पर दिन में डंपरों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। इसके बाद कस्बे में लहरापुर रोड से पूरे दिन सैकड़ों डंपर गुजर रहे हैं। भीड़भाड़ वाली सड़क पर फर्राटा भर रहे डंपर चालकों पर नियंत्रण के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। झींझक रोड तिराहे पर ट्रैफिक के सिपाही ड्यूटी पर लगाए जाते हैं, लेकिन वह वसूली पर उतारू रहते हैं।

कस्बे के चौराहे व लहरापुर रोड पर निकलने वाले डंपरों के चलते जाम लगा रहता है। जाम में स्कूली बच्चों के अलावा राहगीर भी फंसे रहते हैं। कस्बे में लग रहे जाम पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जबकि व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने डीएम से इस समस्या का हल कराने की मांग की थी।भीड़भाड़ वाली सड़क पर डंपरों का आवागमन जारी-लग रहे जाम से परेशान हो गए लोग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।