फुटपाथ छोड़िए सड़क पर लग रही दुकानें, जाम से हलाकान होते लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति भले ही जागरूक कर रही हो लेकिन फुटपाथ व सड़कों पर बेवजह के अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नह

फुटपाथ छोड़िए सड़क पर लग रही दुकानें, जाम से हलाकान होते लोग

मूसानगर,संवाददाता। नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति भले ही जागरूक कर रही हो लेकिन फुटपाथ और सड़कों पर बेवजह के अतिक्रमण पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इससे प्रतिदिन राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। मूसानगर कस्बे में हालत ये हैं कि बाजार में बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटे दुकानदार भी दुकान के बाहर ही कुछ सामग्री फुटपाथ पर रख देते है। इसके साथ मेन रोड पर भी फलों की दुकाने सजने के साथ दर्जनों ठेले भी सड़कों पर खड़े रहते है। वहीं आड़े-तिरछे वाहनों का जमावड़ा भी लगा रहता है।

मूसानगर चौराहा से गजनेर जाने वाले मोड़ पर इस कारण आये दिन जाम लग जाता है। इससे लोगों को दिनभर जूझना पड़ता है। मूसानगर में यातायात व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़कों पर बढ़ती अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण हर दिन जाम लग रहा है। इस मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ चार से पांच फीट तक सड़क के ऊपर फलों की दुकाने लगने के साथ वाहन खड़े होने से रास्ता बेहद संकरा हो गया है। कई जगहों पर हालात ऐसे हो जाते हैं कि एक समय में सिर्फ एक ही वाहन निकल पाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर नियमित अभियान न चलने के कारण समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मूसानगर के नई सब्जी मंडी, पुरानी मंडी, मेन चौराहा और गजनेर रोड तक सड़क किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण फैला हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध पार्किंग हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। ऑटो-टेंपो के लिए निर्धारित स्टैंड बनाए जाएं और प्रमुख मार्गों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि कस्बा को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।