Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTraffic Chaos in Kanpur Road Closure at Green Park Chauraha Causes Jam
सीवर लाइन की खुदाई से नई सड़क की एक लेन बंद, वाहन फंसे

सीवर लाइन की खुदाई से नई सड़क की एक लेन बंद, वाहन फंसे

संक्षेप:

Kanpur News - सीवर लाइन की खुदाई से नई सड़क की एक लेन बंद, वाहन फंसे सीवर लाइन की खुदाई से नई सड़क की एक लेन बंद, वाहन फंसे

Jan 02, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। घंटाघर से ग्रीनपार्क चौराहे तक प्रस्तावित सीएम ग्रिड सड़क के तहत गहरी सीवर लाइन डालने के पहले खुदाई की। इस चक्कर में सद्भावना चौकी से मूलगंज जाने वाली लेन का बीच में 150 मीटर सड़क पर बैरियर लगा आवाजाही बंद कर दी। यू लेन का ट्रैफिक सिंगल लेन में निकलने लगा तो दिन भर वाहन रेंगते हुए निकले। जाम भी लगा। कार्यदायी संस्था ने कहीं पर भी रास्ता बंद होने के लिए संकेतांक बोर्ड नहीं लगाया है। इससे वाहन सवारों को दिक्कतें होती हैं। सेक्टर के प्रभारी टीआई रवींद्र सिंह ने बताया कि बिना सूचना के रोड बंद कर दी है।

शनिवार को मौके पर जाकर कार्यदायी संस्था से मिलकर कहेंगे कि संकेतांक लगाए जाएं। रात के समय बैरियर के ऊपर कुछ लाइट का इंतजाम करे ताकि कोहरे में दूर से दिखे कि रास्ता बंद है। नई सड़क पर वैसे भी सद्भावना चौकी के सामने से मूलगंज के बीच जाने वाली लेन पर दो लेन में वाहन खड़े होकर लोडिंग - अनलोडिंग सुबह-दोपहर और रात को करते हैं। रास्ता बंद करने से समस्या और विकराल हो गई है। सद्भावना चौकी से घंटाघर की दूरी 1.7 किमी. की है। सड़क तक अतिक्रमण और कब्जों से इतनी दूरी का सफर कोई 10 से 18 मिनट में पूरा होता है। दिन भर इतनी दूरी में सात जगह ई-रिक्शों की अराजकता रहती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;