हिन्दुस्तान पड़ताल

Nov 16, 2025 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - जागरुकता अभियान के आधे माह के बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिखा। बिना हेलमेट बाइक सवार और रांग साइड ट्रैफिक आम नजर आ रहा है। अवैध पार्किंग के कारण सड़कों पर जगह की कमी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। जिम्मेदार लोग नियमों के उल्लंघन की बात कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान पड़ताल

जागरुकता का आधा माह बीता,लेकिन यातायात पर नहीं दिखा फर्क -बिना हेलमेट बाइक सवारों से लेकर रांग साइड भाग रहा ट्रैफिक -अवैध पार्किंग भी बन रही लोगों की मुसीबत फोटो 16 एकेबी 13, 14 व 15 परिचय- रनियां में हाई-वे पर एक ही लेन में दिखे दोनो तरफ के वाहन, अवैध पार्किंग से नहीं रहती निकलने की सुरक्षित जगह व सरवनखेड़ा के गोगूमऊ के पास एक हाथ का दिव्यांग बाइक पर मोबाइल से बात करते जाता दिखा। सरवनखेड़ा,संवाददाता। एक पखवारा पहले जोर-शोर से शुरु हुये जागरुकता अभियान की बेपरवाह लोग हवा निकाल रहे हैं। जनपद के अंदर की सड़कें हों या फिर नेशनल हाई-वे हर जगह ट्र्रैफिक व्यवस्था बेतरतीब नजर आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार को हिन्दुस्तान ने पड़ताल की तो बिना हेलमेट बाइक सवारों की बात छोड़ो जिनका लाइसेंस तब नहीं बन सकता वह दिव्यांग बाइक पर फर्राटा भरते नजर आये, वहीं हाई-वे पर रांग साइड ट्रैफिक से लेकर हाई-वे पर अवैध पार्किंग तक पर नियंत्रण नहीं हो सका है। दो नेशनल हाई- वे और दो राज्य स्तरीय राजमार्ग होने के कारण जिला दुर्घटना जोन बना हुआ है। इसके चलते जिले में औसत हर दिन एक मौत व दो लोग घायल होते हैं। हादसों के पीछे हाई-वे पर अवैध पार्किंग के साथ ही अवैध कटों व उल्टी दिशा से वाहनों का परिचालन भी बडी वजह बना है। यातायात माह के दौरान भी हादसों की वजह बनी अवैध पार्किंग व उल्टी दिशा से वाहनों के परिचालन पर पुलिस नियंत्रण नहीं कर पा रही है। हाई-वे पर रायपुर से लेकर टोल प्लाजा तक जगह-जगह ट्रकों की अवैध पार्किंग है। वहीं सभी कस्बाई इलाकों में मुख्य चौराहे पर आटो टेंपों यातायात व्यवस्था के लिये चुनौती के साथ हादसों की वजह बने हैं,लेकिन इनमें सबसे ज्यादा रनिया में रॉग साइड वाहनों आने जाने में भी कोई सुधार नहीं दिखता है। हिन्दुस्तान ने रविवार हो यातायात माह के असर की पड़ताल की तो हर जगह समस्या नजर आई। -रनियां में रांग साइड भाग रहा ट्रैफिक रनियां में हाई-वे पर सरवनखेड़ा रोड से आने वाले लोग जहां हाई-वे पर रांग साइड ही जान जोखिम में डाले दिखाई दिये, वहीं कानपुर जाने वाली लेन पर भी थाने के सामने से ही महज घंटे भर में सवा सौ से अधिक वाहन रांग साइड निकल गये। यहां इनको रोकना तो दूर कहीं कोई टोकने वाला तक नहीं दिखा। सर्वाधिक दुर्घटनायें भी रनियां इलाके में ही हो रहीं हैं। इसके बावजूद न तो लोग चक्कर काट कर अंडरपास से आना चाह रहे और न ही व्यवस्था इन पर नियंत्रण कर पा रही है। -सर्विस लेन से लेकर हाई-वे तक अवैध पार्किंग हाई-वे पर रनियां से लेकर सिकंदरा बार्डर तक हर जगह अवैध पार्किंग है। रनियां में सर्विस रोड पर यहां की औद्योगिक इकाईयों में आने वाले टैंकरों और ट्रकों का कब्जा नजर आया। इसके अलावा हाई-वे की मुख्य लेन पर भी उमरन के निकट ट्रक खड़े नजर आये। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरे में ये ट्रक रात के वक्त लोगों के लिये मौत का बड़ा सामान बन जाते हैं। इसके बावजूद यातायात माह में भी इन पर भी कोई फर्क नजर नहीं आया। -बिना हेलमेट छोड़िये, एक हाथ से दिव्यांग भी बाइक पर दिखा हेलमेट को लेकर जागरुकता से लेकर पुलिस हेलमेट बाटने और चालन सब करती दिख रही है,लेकिन लोग पुलिस की मानते नहीं दिख रहे हैं। रविवार की पड़ताल के दौरान रायपुर गजनरे रोड पर गोगूमऊ के पास एक हाथ से दिव्यांग व्यक्ति बाइक चलाकर जाता दिखा। इसकी हालत बता रही है कि इसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होगा,लेकिन ऐसे लोगों तक अभियान में भी नजर नहीं जा रही जो मामूली सी चूक में खुद के साथ ही दूसरे की भी जान खतरे में डाल सकते हैं। बोले जिम्मेदार यातायात माह का उद्देश्य लोगों को जागरुक करना है,लेकिन लोगों को भी समझना पड़ेगा कि नियमों के उल्लंघन से उनकी ही जान को खतरा बनता है। पुलिस तो हेलमेट तक बांट रही है। वहीं सख्ती भी की जा रही है। हमने 15 दिन में 2150 वाहनों के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में चालान किये हैं और 28 गाड़ियां सीज की हैं। रामबहादुर सिंह यातायात निरीक्षक कानपुर देहात।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।