Kanpur News: एकता, अखंडता, वीरता का प्रतीक है तिरंगा : डिप्टी सीएम
Kanpur News: भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तिरंगे को देश की एकता और वीरता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर 'एक तिरंगा, एक भारत, एक संकल्प' का संकल्प लिया गया। यात्रा में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने उत्साह बढ़ाया और शहीदों को याद किया गया।

Kanpur News: कानपुर। भाजपा दक्षिण जिला संगठन के बैनर तले गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह तिरंगा ध्वज ही नहीं बल्कि देश की एकता, अखंडता गौरव, स्वाभिमान व वीरता का प्रतीक है। आज सीमाओं पर शहीद हुए जाबांज सैनिकों की वजह से आमजन खुली में हवा में सांस ले पा रहे हैं।
यात्रा में हिस्सा लेने वाले लोग
इस मौके पर हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ता, आमजनों ने एक तिरंगा, एक भारत, एक संकल्प भी लिया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदेमातरम् नारे से माहौल गूंज उठा। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक की मौजूदगी ने उत्साह को नई ऊर्जा दी।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
यहां महापौर प्रमिला पांडे एवं उपसभापति गोलू शुक्ला रही। डिप्टी सीएम ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रक्षा करते हुए शहीद हुए कैप्टन अभिषेक मिश्र के पिता संतोष मिश्र का सम्मान किया गया। यहां बीएल पांडे, केके बाजपेयी, अशोक पाल अपने-अपने विद्यालयों से सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों को लेकर शामिल हुए।
यात्रा का समापन
यहां नवीन पंडित, नीरज चड्ढा, अनिल यादव, विद्या वर्मा शालू कनौजिया रही। पवन दीक्षित, सुषमा चौहान और मधु तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यात्रा सीटीआई चौराहे से शुरू होकर चावला मार्केट पर समाप्त हुई।


