ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरबदलाव: आज से कई ट्रेनों का बदलेगा समय, सफर से पहले जरूर देख लें

बदलाव: आज से कई ट्रेनों का बदलेगा समय, सफर से पहले जरूर देख लें

एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसमें इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों का वक्त बदलने जा रहा है। जिन ट्रेनों का...

बदलाव: आज से कई ट्रेनों का बदलेगा समय, सफर से पहले जरूर देख लें
लाइव टीम,कानपुरWed, 01 Nov 2017 08:39 AM
ऐप पर पढ़ें

एक नवंबर से लागू हो रही रेलवे की नई समय सारिणी में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसमें इलाहाबाद डिवीजन की 48, झांसी डिवीजन की 20 और आगरा डिवीजन की 19 ट्रेनों का वक्त बदलने जा रहा है। जिन ट्रेनों का समय बदल रहा है उसमें इलाहाबाद-दिल्ली दुंरतो और इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा बीते एक वर्ष के दौरान रेलवे द्वारा शुरू की गईं तमाम ट्रेनों को भी रेलवे की नई समय सारिणी में जगह मिलने जा रही है। रेलवे कई ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा रहा है। जिन ट्रेनों की स्पीड बढ़नी है उनमें इलाहाबाद-उधमपुर, इलाहाबाद-कानपुर ईएमयू और हरिद्वार एक्सप्रेस के नाम हैं। कानपुर से होकर जाने वाली उधमपुर एक्सप्रेस अब सुपरफास्ट हो जाएगी।

फैसला:देश के छोटे रेलवे स्टेशनों के दिन बहुरेंगे,बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

20 मिनट पहले ही सेंट्रल आ जाएगी दुरंतो 

नई समय सारिणी में दिल्ली दुंरतो एक्सप्रेस अब इलाहाबाद पहुंचने में 20 मिनट कम समय लेगी। गाड़ी संख्या 12276 नई दिल्ली से रात 10.40 बजे चलने के बाद अब सुबह 05.50 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी। अभी दुरंतो सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद से रात 10.40 बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12275 दुरंतो अब रात 10.15 बजे रवाना होगी। इसी तरह इलाहाबाद से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 14115 का समय भी बदलने जा रहा है। अब यह ट्रेन रात 11.25 की बजाय रात 11.45 बजे रवाना होगी।

खुशखबरीः इंडियन रेलवे ला रहा है ये नया एप, तत्काल टिकट मिलना होगा आसान

हालांकि इसके हरिद्वार पहुंचने का समय दिन में 1.50 बजे ही रहेगा। ऐसे में हरिद्वार एक्सप्रेस अब इलाहाबाद से हरिद्वार पहुंचने में 20 मिनट का कम समय लेगी। इसी तरह इलाहाबाद से कानपुर जाने वाली ईएमयू भी अब पांच मिनट पहले ही कानपुर पहुंच जाएगी। नई समय सारिणी में गाड़ी संख्या 64591 ईएमयू सुबह 11.40 की बजाय सुबह 11.30 बजे कानपुर पहुंच जाएगी।

इन प्रमुख ट्रेनों का बदलेगा समय

14115 हरिद्वार एक्सप्रेस,12427 रीवा एक्सप्रेस,12323 हावड़ा-आनंद विहार,15548 एलटीटी-जयनगर,19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस,12168 वाराणसी-एलटीटी,12295 संघमित्रा एक्सप्रेस,11062 दरभंगा-एलटीटी,12311 हावड़ा-कालका मेल,उधमपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का समय बदलेगा। 

कई ट्रेनों का बदलेगा नंबर

इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नंबर में भी बदलाव हो रहा है। इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का नंबर 24 अक्तूबर से अब 24155/24156 की बजाय 22431/22432 हो जाएगा। इसके अलावा मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का 15107/15108 का नंबर 22531/22532 एवं भुवनेश्वर-नई दिल्ली का 22811/22812 की बजाय 20817/20818 हो जाएगा। इसके अलावा एलटीटी-दरभंगा पवन का नंबर 11065/11066 की बजाय 11061/11062 हो जाएगा।

इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस को भी मिला स्थान

इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच शुरू होने वाली हमसफर एक्सप्रेस को भी स्थान मिला है। रेलवे की समय सारिणी में हमसफर एक्सप्रेस के इलाहाबाद एवं आनंद विहार टर्मिनल में आगमन-प्रस्थान का समय दर्शाया जा रहा है। हालांकि इस ट्रेन का संचालन और कॉमर्शियल स्टॉपेज कहां होंगे इसकी जानकारी समय सारिणी में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इलाहाबाद से हमसफर एक्सप्रेस का प्रस्थान प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार की रात 10.20 रहेगा जो सुबह 06.15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। इसी तरह आनंद विहार से हमसफर एक्सप्रेस मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार की रात 10.40 बजे चलकर सुबह 06.10 बजे इलाहाबाद पहुंच जाएगी।

एनसीआर के खाते में ये और जुड़ेंगी नई ट्रेनें (समयसारिणी में हुई शामिल)

19041/09042    बांद्रा-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22433/22434    आनंद विहार-गाजीपुर सिटी (सप्ताह में दो दिन)
22427/22428    आनंद विहार-बलिया (साप्ताहिक)
15063/15064    गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (साप्ताहिक)
15065/15066    गोरखपुर-पनवेल (सप्ताह में चार दिन)
15067/15068    गोरखपुर-बांद्रा (साप्ताहिक)
19305/19306    इंदौर-गुवाहाटी (साप्ताहिक)
22163/22164    भोपाल-खजुराहो (प्रतिदिन)
22167/22168    सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक)
17323/17324    हुबली-वाराणसी (साप्ताहिक)
20903/20904    वडोदरा-वाराणसी महामना एक्स. (साप्ताहिक)
16793/16794    रामेश्वरम-फैजाबाद (साप्ताहिक)
11901/11902    मथुरा-कुरुक्षेत्र (सप्ताह में पांच दिन)
14117/14118    इलाहाबाद-बस्ती (सप्ताह में पांच दिन)
12571/12572    गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्स. (साप्ताहिक)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें