ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर में लूट और चोरी का सोना खरीदने वाले कन्नौज के तीनों सर्राफ गिरफ्तार

कानपुर में लूट और चोरी का सोना खरीदने वाले कन्नौज के तीनों सर्राफ गिरफ्तार

यूपीसीए निदेशक की बेटी और डॉक्टर अनुराग मित्तल की पत्नी अनीता मित्तल के घर पर लूटपाट के मामले में नवाबगंज पुलिस ने शनिवार को तीन सर्राफ समेत छह लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। वहां से सभी न्यायिक...

कानपुर में लूट और चोरी का सोना खरीदने वाले कन्नौज के तीनों सर्राफ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 13 Jul 2019 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपीसीए निदेशक की बेटी और डॉक्टर अनुराग मित्तल की पत्नी अनीता मित्तल के घर पर लूटपाट के मामले में नवाबगंज पुलिस ने शनिवार को तीन सर्राफ समेत छह लोगों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। वहां से सभी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए। दबोचे गए तीनों सर्राफ कन्नौज के हैं। उन्होंने औने-पौने दाम में ज्वैलरी खरीदी थी। इनके पास से पुलिस ने आठ महीने पहले गेल इंजीनियर के घर हुई चोरी का भी काफी माल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में अब 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

21 जून को विष्णुपुरी की एकता पथ कॉलोनी में रहने वाली अनीता मित्तल को लहूलुहान कर लुटेरे ने लाखों का माल पार कर दिया था। पुलिस ने लुटेरे खानदान को दबोचकर पूरी घटना का खुलासा किया है। नवाबगंज इंस्पेक्टर दिलीप बिन्द ने बताया कि अनीता और गेल के मुख्य अभियंता ऋषि यादव के घर से लूटी और चुराई गई ज्वैलरी खरीदने वाले कन्नौज के सर्राफ श्याम बाबू, मियागंज निवासी अमित कुमार और काजियाना निवासी साजिद अली को गिरफ्तार किया है। इन्हें ज्वैलरी बेचने वाली लुटेरे अभिषेक के बहनोई कन्नौज के मुबारकपुर टोला निवासी नन्हे की बहन गंगाश्री, अभिषेक की मां ज्यौरा निवासी सावित्री और बहनोई मल्लावा निवासी सुरेश निषाद को भी जेल भेजा गया है। अभिषेक की बहन और सुरेश की पत्नी नीलिमा के बेकसूर होने पर उसे छोड़ दिया गया है। अब तक पूरे लूटकांड में दो बच्चों समेत 14 लोग जेल जा चुके हैं।

18 ग्राम सोने की चूड़ी 40 हजार में खरीदी

सर्राफ श्यामबाबू ने अनीता के यहां से लूटी गई 18 ग्राम की सोने की चूड़ी को 40 हजार रुपए में खरीदा था। इसी तरह से अमित कुमार ने गेल इंजीनियर के 12 ग्राम के ब्रेसलेट को 30 हजार में खरीदा था। तीसरे सर्राफ मोहम्मद साजिद ने इंजीनियर ऋषि यादव की 14 ग्राम की जंजीर को 35 हजार रुपए में खरीदा था। पुलिस ने अनीता के यहां से लूटे गए 10 हजार रुपए, तीन अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स, कर्धनी, पायल आदि बरामद किए हैं। इन सर्राफों तक माल गंगाश्री मन्नू के साथ पहुंचाती थी। एकता पथ कॉलोनी में लूटपाट के बाद सबसे पहले अभिषेक उसी के घर गया था।

शान-ओ-शौकत से रहती थी सावित्री

पुलिस का कहना है कि अभिषेक की विधवा मां सावित्री पूरी शान-ओ-शौकत से जिन्दगी बिताती थी। वह परिवार से अलग नानकारी में कमरा लेकर रहती थी। हर महीने पॉर्लर भी जाती है। सावित्री नशे की आदी है। इसीलिए वह बेटे और बेटियों को समझाने के बजाय लूटी गई रकम में हिस्सा भी लेती थी। अनीता मित्तल के घर से लूटे गए चांदी के भगवान उसके नानकारी स्थित कमरे से बरामद हुए हैं।

तिर्वा चौराहे पर मोबाइल खुलवाने में फंसा सुरेश

अभिषेक ने अनीता के यहां से लूटे गए तीनों मोबाइल बहनोई सुरेश निषाद को दे दिया था। सुरेश ने इनका लॉक खुलवाने के लिए तिर्वा चौराहा स्थित मोबाइल शॉप पर दिया था। लॉक खुलते ही पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से जानकारी हो गई और घटना का खुलासा हो गया। लूटपाट करने के बाद अभिषेक ने सभी रिश्तेदारों को थोड़ा-थोड़ा हिस्सा दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें