Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsThree Bike-Riding Thieves Caught on CCTV Steal Jewelry Worth 6 Lakh
फर्नीचर कारीगर के घर से छह लाख की चोरी

फर्नीचर कारीगर के घर से छह लाख की चोरी

संक्षेप:

Kanpur News - बाइक सवार तीन चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद बीमार मां

Dec 13, 2025 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बाइक सवार तीन चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद बीमार मां को देखने दूसरे घर गया था पीड़ित फर्नीचर कारीगर चकेरी। कोयला नगर के न्यू आजाद नगर में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर छह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़ित मां के पास दूसरे घर पर गया था। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर वह वापस लौटा और चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया। न्यू आजाद नगर निवासी सुनील कुमार फर्नीचर कारीगर हैं। उनके अनुसार वह यहां पर अकेले रहते हैं। वहीं अर्मापुर स्थित दूसरे मकान में उनकी मां राजपति और छोटा भाई रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुनील ने बताया कि बीती तीन दिसंबर को मां के बीमार होने पर सुनील अर्मापुर स्थित घर गये थे। यहां वाले घर पर ताला लगा था। देर रात बाइक सवार तीन चोर आये और मकान का ताला तोड़ा। फिर अलमारी का ताला तोड़कर छह लाख रुपये की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गये। बीते शुक्रवार की सुबह पड़ोसी ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी। सुनील घर पहुंचे तो उन्हें सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। वहीं बाइक सवार तीन चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है।