ट्रेन, बस पकड़ने को उमड़ी भीड़ से शहर में लगा जाम

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

टीजीटी परीक्षा देने आए हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ के कारण बुधवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही।

ट्रेन, बस पकड़ने को उमड़ी भीड़ से शहर में लगा जाम

कानपुर। टीजीटी परीक्षा देने आए हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ के कारण बुधवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने से सुबह से ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मुख्य चौराहों पर दबाव बढ़ गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद झकरकटी से टाटमिल और टाटमिल से घंटाघर स्टेशन तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक और शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक यातायात प्रभावित रहा। घंटाघर से गणेश मंदिर कैनाल रोड, एक्सप्रेस रोड, मूलगंज और कोपरगंज जाने वाले मार्गों पर सबसे अधिक दबाव देखने को मिला।

बस और ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जाम में कार, ऑटो और ई-रिक्शा सवार करीब एक घंटे तक फंसे रहे। कई यात्रियों को स्टेशन और बस अड्डों तक पैदल जाना पड़ा। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, लेकिन भीड़ अधिक होने से यातायात सामान्य होने में काफी समय लगा। गुरुवार को परीक्षा का अंतिम दिन होने के चलते फिर से भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।