ट्रक का तिरपाल काटकर सिगरेट के चार गत्ते चोरी, रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

शातिरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर सिगरेट के चार गत्ते चोरी कर लिए। ट्रक ट्रांसपोर्ट से माल लेकर अनलोड के लिए निकला था।

ट्रक का तिरपाल काटकर सिगरेट के चार गत्ते चोरी, रिपोर्ट

सचेंडी। शातिरों ने ट्रक का तिरपाल काटकर सिगरेट के चार गत्ते चोरी कर लिए। ट्रक ट्रांसपोर्ट से माल लेकर अनलोड के लिए निकला था। जानकारी पर ट्रांसपोर्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाबा गोल्डन ट्रांसपोर्टर के मालिक गुरचरन कालरा के अनुसार, 20 मई को ड्राइवर दिनेश कुमार पाल ट्रक में माल लोड कर निकला था। ट्रक मे बीज, सिगरेट, दवाइयां आदि सामान था। किसान नगर में बीज की बोरियां उतारने के दौरान पता चला कि सिगरेट के चार गत्ते गायब हैं, जबकि वारदात को अंजाम तिरपाल काटकर दिया गया है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ जाने बताया, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।