चौबेपुर में दो ज्वैलरी व एक घर से लाखों की चोरी
चौबेपुर, संवाददाता। चौबेपुर कस्बे में चोरों ने दो ज्वैलरी दुकानों का ताला तोड़ करबंद घर में घुस कर पंद्रह हजार की नगदी चोरी कर ली। अर्जुन परिवार के सा

चौबेपुर, संवाददाता। चौबेपुर कस्बे में चोरों ने दो ज्वैलरी दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात चोरी कर लिये। वहीं अमिलिहा गांव में ताला बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़ कर नगदी पार कर दी। कस्बे में रजत सविता की बाला जी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रजत मंगलवार की रात दुकान बंद कर गए थे। बुधवार की सुबह दुकान का ताला टूटने की जानकारी मिली। रजत मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरा टूटा मिला। अंदर दुकान से करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई थी। वहीं पास में मालों गांव के राजेश कश्यप की ज्वैलरी की दुकान है। इस दुकान का भी ताला टूटा मिला पर दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।
वहीं चौबेपुर के अमिलिहा गांव में चोरों ने अर्जुन कुरील के ताला बंद घर में घुस कर पंद्रह हजार की नगदी चोरी कर ली। अर्जुन परिवार के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। जब घर लौटे तो मेन गेट से कमरों के ताले टूटे मिले। पीड़ित ने बताया कि बक्से में पंद्रह हजार रुपये रखे थे वे चोरी चले गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि कुछ सबूत मिले हैं, जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


