अंदर मत आना,तुम्हें मारने के बाद खुद को मार लूंगा गोली
Kanpur News - कल्याणपुर में एक चोर ने बंद मकान में घुसने के बाद पुलिस को आत्महत्या करने की धमकी दी। चोर ने कहा, 'अंदर मत आना, नहीं तो मैं खुद को गोली मार लूंगा।' पुलिस ने समझदारी से उसे पकड़ लिया। चोर की पहचान संदीप के रूप में हुई है और उसके पास से एक लोहे का एंगल बरामद हुआ है।

कल्याणपुर, संवाददाता। ‘अंदर मत आना, तुम्हें मारने के बाद खुद को गोली मारकर कर लूंगा आत्महत्या’ यह धमकी इंदिरानगर स्थित बंद मकान में घुसे चोर ने अपनी ओर आता देख पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ के साथ उसे धर दबोचा। कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी अंकुर दीक्षित पेशे से अधिवक्ता हैं। परिवार में पत्नी श्रद्धा दीक्षित व एक बेटा है। अंकुर ने बताया की उन्होंने एक साल पहले बाल कृष्ण दीक्षित से मकान खरीदा था। खरीदने के बाद वह मकान में डबल ताले डालकर अपने पैतृक घर में ही रहते हैं। शुक्रवार को उनके बंद मकान में एक शातिर चोर घुस गया।
जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने उन्हें दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शातिर से बाहर आने को कहा, तो वह पुलिस को ही गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या करने की बात कहकर धमकाने लगा। जिसपर पुलिस ने समझाते हुए उसे अपनी बातों में लगा लिया। तभी पड़ोसी के घर से होते हुए छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए पुलिस कर्मियों ने उसे पीछे से जा दबोचा। पूछताछ में शातिर ने अपनी पहचान आवास विकास निवासी संदीप बताई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शातिर के कब्जे से एक लोहे का एंगल बरामद हुआ है। मकान मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



