Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsThief Steals Cash Box from Grocer s Shop CCTV Captures Incident
गल्ला व्यापारी की दुकान से चोरों ने पार की गोलक

गल्ला व्यापारी की दुकान से चोरों ने पार की गोलक

संक्षेप:

Kanpur News - शिवली-रूरा मार्ग पर एक गल्ला व्यापारी की दुकान से चोरों ने 55 हजार रुपये की गोलक चुरा ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी का पुत्र यश जब दुकान पर आया तो गोलक गायब थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।

Nov 06, 2025 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

शिवली- रूरा मार्ग पर एक गल्ला व्यापारी की दुकान से चोरों ने दुकान में रखी गोलक पार दी। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुछ देर बाद जब व्यापारी का ध्यान गया तो वह सन्न रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। गुटैहा गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह उर्फ विक्रम का मकान रूरा -शिवली रोड पर बना है। यहीं पर वह गल्ला का कारोबार किए हैं। गुरुवार शाम को उनका पुत्र यश दुकान पर बैठा था। वह गोलक में ताला लगाकर किसी काम से घर के अंदर चला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी बीच चोरों ने उसकी गोलक पार कर दी। दुकान में वापस आया यश गोलक गायब देख सन्न रह गया। दुकानदार ने गोलक में करीब 55हजार रुपये रखे होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक लड़का गोलक लेकर जाता दिखाई दिया। इसके बाद सड़क किनारे बाइक सवार दो युवकों के साथ बैठकर वह वहां से चला गया। एसओ रूरा अमित शुक्ला ने बताया कि घटना की छानबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध चोरों की तलाश कर रही है।