Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsThief Steals 50 000 from Peanut Trader in Bithoor Police Launch Investigation
व्यापारी की जेब काट  पच्चास हजार निकाले

व्यापारी की जेब काट पच्चास हजार निकाले

संक्षेप:

Kanpur News - बिठूर में नारामऊ के पास जेबकतरों ने शाहजहांपुर से आए व्यापारी बालक राम की जेब काटकर 50 हजार रुपये चुरा लिए। व्यापारी इलाज के लिए पैसे लेकर ट्रेन से आया था। ऑटो में एक युवक पहले से बैठा था, जिसने ऑटो धीमा होते ही बाहर निकलकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 17, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बिठूर, संवाददाता। नारामऊ के पास जेबकतरों ने शाहजहांपुर से आए व्यापारी की जेब काट कर 50 हजार निकाल लिए गए। बगल में बैठा जेबकतरा चलती ऑटो से उतर कर बाइक में बैठ कर भाग निकला। पीड़ित ने मंधना पुलिस चौकी में तहरीर दी है। शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी मूंगफली व्यापारी बालक राम के दो बेटे राजेश व आयुष सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका इलाज कल्याणपुर के एक नर्सिंग होम इलाज चल रहा है। पिता इलाज के लिए पचास हजार रुपए लेकर फर्रुखाबाद से ट्रेन में बैठे। क्रास होने के चलते ट्रेन मंधना में रुकी। वह यहीं उतर गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टेशन से मंधना चौराहे पर आकर कल्याणपुर के लिए ऑटो में बैठ गए। ऑटो में एक युवक उनसे पहले बैठा था। नारामऊ के पास युवक ऑटो धीमा होने पर उतर गया। तभी एक बाइक आई, वह उसमें बैठ कर भाग निकला। तभी व्यापारी को जेब कटने की जानकारी मिली। ऑटो चालक के साथ व्यापारी मंधना पुलिस चौकी आया और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने चौराहे पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। व्यापारी के साथ स्टेशन से पीछे आ रहा युवक ऑटो में बैठते दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया यही चलती ऑटो से उतर कर भागा है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। बिठूर थाने के एसआई देवेंद्र सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है।