Kanpur News: अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें, अभिभावकों को बताएं: जिला जज
Kanpur News: बच्चों के साथ किसी तरह का अनुचित व्यवहार होने पर उसे छिपाने या चुप रहने की जरूरत नहीं है।

Kanpur News: कानपुर। बच्चों के साथ किसी तरह का अनुचित व्यवहार होने पर उसे छिपाने या चुप रहने की जरूरत नहीं है। इसकी जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को दें। कानून बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए है। यह बातें जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल ने बुधवार को गुरु हरराय एकेडमी, सनिगवां में किशोरों से संवाद के दौरान कहीं। जिला जज ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मिले अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में समझाते हुए उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के व्यवहार से असहज महसूस होने या किसी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में डरने अथवा घटना को छिपाने के बजाय तत्काल इसकी जानकारी अभिभावकों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को दें।जिला
विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभिनव तिवारी ने बताया कि गांधी जयंती पर विद्यालयों में 25 सितम्बर से एक अक्टूबर तक पॉक्सो एक्ट को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न से बचाव, सुरक्षित और असुरक्षित व्यवहार की पहचान के बारे में जानकारी दी गई। कानूनी संरक्षण के बारे में बताया किया। एक अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य किशोरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ विद्यालय एवं सामाजिक परिवेश में उनकी सुरक्षा को मजबूत करना है।


