ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरपत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने दे दी जान

पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने दे दी जान

पनकी कटरा निवासी  रामजी (40) की करीब 14 साल पहले ग्वालटोली निवासी सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा था। विवाद के चलते पत्नी ने पनकी थाने में पति के खिलाफ...

पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने दे दी जान
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,कानपुर Fri, 28 Feb 2020 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

पनकी कटरा निवासी  रामजी (40) की करीब 14 साल पहले ग्वालटोली निवासी सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा था। विवाद के चलते पत्नी ने पनकी थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पति को करीब एक माह के लिए जेल भी जाना पड़ा था। पत्नी दोबारा से फिर जेल भेजने की धमकी देती थी। जिससे रामजी परेशान रहता था। गुरुवार को देर रात खाना खाने के बाद सभी सोने के लिये चले गये थे।सुबह जब बहन मौसम सोकर उठी और भाई के कमरे में गई तो भाई का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटकता देख उसके होश उड़ गए। बेटी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजनो ने शव लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही पनकी थाने का फोर्स मौके पर पहुँचा और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें