ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरसंघ बेसहारा, मजदूरों को मुफ्त में कराएगा भोजन

संघ बेसहारा, मजदूरों को मुफ्त में कराएगा भोजन

लॉक डाउन की वजह से मजदूरों, गरीबों और बेसहारा के समक्ष आई भोजन की समस्या के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कस ली है। इसके तहत शहर के चार स्थानों पर अन्नपूर्णा सहायता सेंटर खोले गए हैं। इन स्थानों...

संघ बेसहारा, मजदूरों को मुफ्त में कराएगा भोजन
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 27 Mar 2020 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉक डाउन की वजह से मजदूरों, गरीबों और बेसहारा के समक्ष आई भोजन की समस्या के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमर कस ली है। इसके तहत शहर के चार स्थानों पर अन्नपूर्णा सहायता सेंटर खोले गए हैं। इन स्थानों पर मुफ्त में भोजन मिलेगा। संघ के प्रांतीय पदाधिकारी ने बताया कि इन सेंटरों पर 24 घंटे गरीब और बेसहारा को भोजन मिलेगा। सूचीबद्ध बस्तियों में भोजन पैकेट भी संघ स्वयंसेवकों के जरिए बंटवाए जाएंगे। व्यवस्था की कमान विभाग कार्यवाह भवानी भीख के हाथों में है।

1- सरस्वती विद्यामंदिर हरजेंद्रनगर

2- 2-लिटिल शेफ गेट नंबर पांच, सिविल लाइंस

3- विरसा मुंडा छात्रावास रावतपुर गांव

4- सरस्वती शिशु मंदिर केशवनगर

प्रांत प्रचारक ने 21 जिलों के पदाधिकारियों से बात

प्रांत प्रचारक श्रीराम ने 21 जिलों के पदाधिकारियों से बात कर कहा है कि इस दौर में हर जरूरतमंद को भोजन कराने की व्यवस्था कराएं। कोई गरीब, बेसहारा लॉक डाउन की वजह से भूखे पेट न सोने पाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें