ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरबाइक की कीमत दस हजार और चालान काट दिया आठ हजार का 

बाइक की कीमत दस हजार और चालान काट दिया आठ हजार का 

सर, मेरी तो बाइक की कीमत ही दस हजार है और बताइए आपके टीएसआई रमाकांत ने आठ हजार का चालान काट दिया है। सर, डीएल बनवा लेंगे और बीमा करवा लेंगे। बस, चालान का जुर्माना कम कर दीजिए। सर, प्लीज अब बेटी को...

बाइक की कीमत दस हजार और चालान काट दिया आठ हजार का 
कार्यालय संवाददाता,कानपुरMon, 30 Sep 2019 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

सर, मेरी तो बाइक की कीमत ही दस हजार है और बताइए आपके टीएसआई रमाकांत ने आठ हजार का चालान काट दिया है। सर, डीएल बनवा लेंगे और बीमा करवा लेंगे। बस, चालान का जुर्माना कम कर दीजिए। सर, प्लीज अब बेटी को समझाएंगे कि डीएल और हेलमेट लेकर चले। रोजाना सुबह से शाम तक इस तरह की चख-चख एसपी ट्रैफिक कार्यालय रेलबाजार में होती है। 


दरअसल, यातायात नियमों के उल्लंघन पर राज्य सरकार ने इसी साल जून में जुर्माने की राशि बढ़ा दी थी। इसी कड़ी में यातायात विभाग ने बाइक सवार अंबिका सिंह का आठ हजार का चालान काटा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के आने से पहले एसपी ट्रैफिक की समीक्षा में सामने आया कि अब तक का शहर में सबसे अधिक चालान अंबिका सिंह का ही काटा गया है। अंबिका हेलमेट नहीं लगाए थे। साथ ही डीएल, इंश्योरेंस और प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट न होने पर उन पर जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही दो से पांच हजार तक के 286 चालान काटे गए हैं। समीक्षा के बाद एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने फिलहाल भारी-भरकम जुर्माना नहीं लगाने की हिदायत दी है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें