Kanpur News: युवक ने फंदे से लटक दी जान
Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बर्रा में युवक ने घर के पास नीम के पेड़ से लटक कर

Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। बर्रा में युवक ने घर के पास नीम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बर्रा एच-ब्लॉक निवासी 25 वर्षीय दीपक नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में हेल्पर थे। परिवार में मां सुमित्रा और बहन लक्ष्मी हैं। बहन ने बताया कि दीपक मंगलवार शाम को काम से लौटे। खाना खाने के बाद बाहर टहलने की बात कहकर चला गए। देर रात तक वह नहीं लौटे तो उन लोगों ने तलाश शुरू की, तो घर के पास मैदान में भाई का शव लटकता हुआ मिला। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे का लती था।
फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


