ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकानपुर पहुंचे भगत सिंह के भतीजे, कहा- शहीद-ए-आजम की सोच पर चलने वाले ही असली वारिस

कानपुर पहुंचे भगत सिंह के भतीजे, कहा- शहीद-ए-आजम की सोच पर चलने वाले ही असली वारिस

 शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु ने गुरुवार को कहा कि भगत सिंह के असली वारिस वह हैं जो भगत सिंह की सोच पर काम कर रहे हैं। देश को समृद्धि बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वह श्री पंज...

कानपुर पहुंचे भगत सिंह के भतीजे, कहा- शहीद-ए-आजम की सोच पर चलने वाले ही असली वारिस
लाइव टीम,कानपुर Fri, 29 Sep 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

 शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु ने गुरुवार को कहा कि भगत सिंह के असली वारिस वह हैं जो भगत सिंह की सोच पर काम कर रहे हैं। देश को समृद्धि बनाने के लिए काम कर रहे हैं। वह श्री पंज प्यारे धर्म प्रचारक सभा के शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। 
बर्थडे स्पेशल: ‘भगत सिंह अगर हिन्दुस्तान का हीरो है तो पाकिस्तान का बेटा है’
 मोतीझील में आयोजित समारोह में भगत सिंह के भतीजे ने आगे कहा कि भगत सिंह बराबरी के समर्थक थे। वह सिख होने के बावजूद आर्य समाज से जुड़ गए। मूर्ति पूजा के विरोधी रहे। हमेशा हवन करते रहे। आज हमें उनकी शहादत को सार्थक करना चाहिए। जो स्थितियां हैं उसमें ‘भगत सिंह’ की जरूरत है। आजादी से पहले ही एक पत्र में उन्होंने आजादी के बाद के जिस भारत की परिकल्पना की थी, आज वैसा ही दिख रहा है। उन्होंने भगत सिंह के जीवन से जु़ड़े कई प्रसंग सुनाए।
 कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि इस तरह के समारोह देशभक्ति का जज्बा भरते हैं। जो भी लोग इस समारोह को कर रहे हैं वह सभी देशभक्त हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह देश के हर व्यक्ति के मन में बसते हैं। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि भगत सिंह की शहादत से हमें आजादी मिली है। हमें देश के निर्माण में जुटना चाहिए। 
आयोजक मान सिंह बग्गा ने कहा कि भगत सिंह का जन्मोत्सव मनाने का उद्देश्य देश के लिए कुर्बानी देने वालों को याद करना है। उन्हें सरकार शहीद का दर्जा दे। जन्मोत्सव पर ‘देखो वीर जवानों’, ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ और ‘आवाज दो हम एक हैं’ जैसे देशभक्ति गीत गूंजे। गीत का नाट्य रुपांतरण भी किया गया। समारोह में ‘हिन्दुस्तान’ के स्वच्छता अभियान का साथ देने का संकल्प भी लिया गया। 
 समारोह में मुख्य रूप से श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लार्ड, गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब के प्रधान सरदार मोहकम सिंह, सुखविंदर सिंह लाडी, अजीत सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह और सुनील सिंह उपस्थित थे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें