Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार पर 14 थानों ने बिगाड़ी रैंकिंग

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कमिश्नरेट की आईजीआरएस रैंकिंग 14 थानों ने बिगाड़ दी। हालांकि, पिछली बार से रैंकिंग में सुधार भी हुआ है।

Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार पर 14 थानों ने बिगाड़ी रैंकिंग

Kanpur News: कानपुर। कमिश्नरेट की आईजीआरएस रैंकिंग 14 थानों ने बिगाड़ दी। हालांकि, पिछली बार से रैंकिंग में सुधार भी हुआ है। पिछले माह रैंकिंग 53 थी। अधिकारियों के मुताबिक, इस माह इसमें काफी सुधार हुआ है। कानपुर कमिश्नरेट की आईजीआरएस रैंकिंग शनिवार को जारी कर दी गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि इस बार रैंकिंग 22 आई है। कमिश्नरेट के 40 थाने शत प्रतिशत नंबर पाकर अव्वल आए हैं जबकि 14 थानों में शिकायतों के लंबित रहने के चलते रैंकिंग बिगड़ी है। मूलगंज थाने में लंबित शिकायतों के समय रहने निस्तारण न होने से दो नंबर काटे गए जबकि शेष थानों की वजह से एक-एक नंबर कटे हैं।

इसके साथ ही 24 सितंबर को एक दिन के लिए सर्वर बंद होने के चलते भी रैंकिंग प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि कोतवाली, गोविंदनगर, कल्याणपुर, रावतपुर, सजेती, बर्रा, बिठूर, हनुमंत विहार, शिवराजपुर, मूलगंज समेत अन्य थानों की वजह से रैंकिंग प्रभावित हुई। सभी को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार पर 14 थानों ने बिगाड़ी रैंकिंग