ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरफ्लाइटों के लिए प्योंदी और जाजमऊ गांव के घर खतरनाक

फ्लाइटों के लिए प्योंदी और जाजमऊ गांव के घर खतरनाक

प्योंदी और जाजमऊ गांव में लगातार आवास बन रहे हैं। इससे चकेरी एयरपोर्ट पर आने

फ्लाइटों के लिए प्योंदी और जाजमऊ गांव के घर खतरनाक
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSun, 14 Nov 2021 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

प्योंदी और जाजमऊ गांव में लगातार आवास बन रहे हैं। इससे चकेरी एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट को खतरा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है। एडीएम सिटी ने केडीए और नगर निगम से मौके की स्थिति को देखकर कार्रवाई का आदेश दिया है।

चकेरी एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या बढ़ रही है। एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। इससे फ्लाइटें और बढ़ेंगी। उधर, रोक के बावजूद प्योंदी और जाजमऊ गांव में लगातार आवासीय परियोजनाएं विकसित हो रही हैं। कई आवास भी बन गए हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सर्वे कर पूरी रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक, एयरफोर्स मानकों के विपरीत लगातार भवन बनने से फ्लाइटों के आवागमन में परेशान होगी। एयरफोर्स का परिक्षेत्र केडीए व नगर निगम की सीमा में आता है। इसको लेकर एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में एक बैठक भी हुई है। एडीएम सिटी ने बताया कि केडीए और नगर निगम को मौके पर जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है। ताकि हवाई जहाज के उतरने में हो रही दिक्कत को दूर किया जा सके। एयरफोर्स की टीम लगातार आपत्ति करती है।

खुलेआम सुखाते चमड़ा, पक्षी टकरा सकते

प्योंदी गांव में कई जगह खुलेआम चमड़े को सुखाया जाता है। इससे आने-जाने वाली फ्लाइटों के आगे कई पक्षियों के आने का खतरा रहता है। कई बार मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीमों ने चमड़ा सुखाने वालों को हटवाया है। अवैध तरीके से दूसरों की जमीनों पर चमड़ा सुखाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें