ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरआसमान में दहकते सूरज की तपन ने झुलसाया बदन

आसमान में दहकते सूरज की तपन ने झुलसाया बदन

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद जनपद में मौसम भी अपना तेवर दिखा रहा है।...

आसमान में दहकते सूरज की तपन ने झुलसाया बदन
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 17 Apr 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद

जनपद में मौसम भी अपना तेवर दिखा रहा है। शुक्रवार को भी दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी लगातार चढ़ता गया। दोपहर में तापमान 41 डिग्री पहुंचने से आसमान से आग बरसती नजर आई। दहकते सूरज की गर्मी से राहगीरों के साथ ही पशु-पक्षी भी बिलबिला उठे।

जनपद में मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम बराबर जारी है। गुरुवार रात में पारा कम होकर लगभग सामान्य के करीब पहुंच गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। इधर शुक्रवार सुबह बदली के साथ दिन की शुरूआत हुई। आठ बजे के बाद आसमान में दहकते सूरज की गर्मी से लोग बिलबिला उठे। वहीं 3.8 किमी प्रति घंटे की रपु्तार से चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों खासकर राहगीरों को बेहाल कर दिया। दोपहर में हवाओं की रफ्तार कम होने के बाद भी पारा 41 डिग्री पहुंच गया। इससे आसमान से आग बरसती नजर आई। चिलचिलाती धूप ने राहगीरों के बदन को झुलसा कर रख दिया। गर्मी से बिलबिलाए दोपहिया वाहन सवार जहां भी छाया देखी वहीं रुककर सुस्ताते नजर आए। गर्मी से बिलबिलाए लोग दोपहर में घरों में दुबक गए, लेकिन लो वोल्टेज के साथ ही गर्म हवा फेंक रहे कूलर व पंखों ने लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिलने दी। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन पांडेय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो लगभग सामान्य है। उन्होंने बताया कि आर्दता अधिकतम 44 फीसदी व न्यूनतम 12 फीसदी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें