ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरराष्ट्रीय महिला आयोग के सामने जाएगा फ्रांसीसी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने जाएगा फ्रांसीसी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला

आईआईटी में फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में छेड़छाड़ की घटना पर महिला आयोग अधिकारियों से रिपोर्ट लेगा...

राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने जाएगा फ्रांसीसी छात्रा से छेड़छाड़ का मामला
वरिष्ठ संवाददाता,कानपुरWed, 18 Sep 2019 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

आईआईटी में फ्रांस की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में छेड़छाड़ की घटना पर महिला आयोग अधिकारियों से रिपोर्ट लेगा और जरूरत पड़ने पर खुद उसकी सुनवाई करेगा। यह कहना था महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजु चौधरी का। वह शहर में महिला समस्याओं की सुनवाई के लिए मंगलवार को मौजूद थीं। 


आईआईटी कानपुर में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आई फ्रांसीसी छात्रा से 15 दिन पहले छेड़छाड़ की घटना हुई थी। छात्रा ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एक वरिष्ठ प्रोफेसर पर आरोप लगाया था। आईआईटी द्वारा मामले की जांच करने के लिए कमेटी गठित की गई थी। अब तक उसकी जांच का कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। इस मामले में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजु चौधरी का कहना था कि इससे छवि खराब होती है। मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। लिहाजा इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने रखा जाएगा। वह अपनी तरफ से इस पर सुनवाई कर कार्रवाई प्रस्तावित कर सकती हैं। वहीं दूसरी ओर फ्रांसीसी छात्रा का मामला ठंड नहीं हो पाया था कि यूनिवर्सिटी के एक शिक्षक पर वहां की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया था। इस मुद्दे पर उपाध्यक्ष का कहना था कि अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। घटना क्या और कैसे हुई है। इसकी जानकारी मिलने के साथ ही जरूरत पड़ने पर महिला आयोग द्वारा खुद मामले में हस्तक्षेप कर सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के बाद इसमें कार्रवाई को लेकर भी अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें