ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरफंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह

कोयला नगर के न्यू आजाद नगर में शनिवार देर रात एक नव विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज...

फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव, तीन महीने पहले किया था प्रेम विवाह
हिन्दुस्तान संवाद,चकेरीMon, 30 Sep 2019 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

कोयला नगर के न्यू आजाद नगर में शनिवार देर रात एक नव विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन महीने पहले युवती ने क्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम विवाह किया था।


न्यू आजाद नगर निवासी उमेश गुप्ता की बेटी दीपाली गुप्ता उर्फ प्राची (22) ने तीन माह पहले इलाके के मयंक सचान से प्रेम विवाह किया था। प्राची के पिता ने बताया कि शादी के बाद से रुपए की मांग को लेकर आए दिन पति मयंक प्रताड़ित करता था। इसके साथ ही गैर बिरादरी के होने के चलते परिवार वाले भी पसंद नहीं करते थे। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या के बाद शव को फंदे पर लटका दिया है। इसके चलते आरोपित पति घर छोड़कर भाग निकला है। मामले की जानकारी मिलते ही मायके वाले पहुंचे तो प्राची का शव फंदे से लटकते मिला। इसके बाद मायके वालों ने मामले की जानकारी चकेरी थाने में देने के साथ ही हंगामा किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।


चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मयंक और सास, ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित पति की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें