ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुर1857 की क्रांति की याद दिलाएगा यह खास महोत्सव, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगा आयोजित

1857 की क्रांति की याद दिलाएगा यह खास महोत्सव, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगा आयोजित

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाले बिठूर महोत्सव में 1857 क्रांति की यादें ताजा होंगी। इसकी तैयारी प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। इसमें हस्तशिल्प मेला, कव्वाली, भजन, मार्शल आर्ट व स्वच्छता...

1857 की क्रांति की याद दिलाएगा यह खास महोत्सव, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगा आयोजित
लाइव टीम,कानपुरSat, 04 Nov 2017 10:53 AM
ऐप पर पढ़ें

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाले बिठूर महोत्सव में 1857 क्रांति की यादें ताजा होंगी। इसकी तैयारी प्रशासन ने युद्धस्तर पर शुरू कर दी है। इसमें हस्तशिल्प मेला, कव्वाली, भजन, मार्शल आर्ट व स्वच्छता गंगा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी निरीक्षण के दौरान कमिश्नर पीके महान्ति ने दी। 

कमिश्नर के साथ शुक्रवार को डीएम सुरेंद्र सिंह, केडीए वीसी विजेंद्र पांडियन और एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा ने बिठूर स्थित नानाराव पेशवा पार्क में आयोजित होने वाले बिठूर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बिठूर में और अधिक पर्यटन विकास की संभावनाए हैं। उनकी भी कार्य योजना तैयार होगी। प्रबंध निदेशक पर्यटन विकास निगम भी अगले सप्ताह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे।

इसमें लोक संस्कृति कार्यक्रम से लेकर कई रंगारंग विभिन्न संस्कृतियों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम के खर्च का इस्टीमेट भी जल्द से जल्द तैयार कर लिया जाएगा। जनता की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था दुरुस्त होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें