ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुर11 बजते ही सख्त हो गया प्रशासन, आला अफसर भी सड़क पर उतरे

11 बजते ही सख्त हो गया प्रशासन, आला अफसर भी सड़क पर उतरे

प्रधानमंत्री की पूरे देश को रात 12 बजे से लॉकडाउन किए जाने की घोषणा पर प्रशासन ने पूरी तरह दोपहर 11 बजे के बाद अमल कराया। तमाम बहानों के साथ सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ा। 11...

1/ 2प्रधानमंत्री की पूरे देश को रात 12 बजे से लॉकडाउन किए जाने की घोषणा पर प्रशासन ने पूरी तरह दोपहर 11 बजे के बाद अमल कराया। तमाम बहानों के साथ सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ा। 11...
प्रधानमंत्री की पूरे देश को रात 12 बजे से लॉकडाउन किए जाने की घोषणा पर प्रशासन ने पूरी तरह दोपहर 11 बजे के बाद अमल कराया। तमाम बहानों के साथ सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ा। 11...
2/ 2प्रधानमंत्री की पूरे देश को रात 12 बजे से लॉकडाउन किए जाने की घोषणा पर प्रशासन ने पूरी तरह दोपहर 11 बजे के बाद अमल कराया। तमाम बहानों के साथ सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ा। 11...
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 25 Mar 2020 09:24 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री की पूरे देश को रात 12 बजे से लॉकडाउन किए जाने की घोषणा पर प्रशासन ने पूरी तरह दोपहर 11 बजे के बाद अमल कराया। तमाम बहानों के साथ सड़क पर उतरे लोगों को पुलिस की सख्ती का शिकार होना पड़ा। 11 बजे के बाद पूरा शहर लॉकडाउन नजर आया।

पूरे देश को लॉकडाउन किए जाने व प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से लोगों को सब्जी और दूध जैसी चीजें भी उनके घर तक पहुंचाने की घोषणा के बावजूद पहले से सब्जी, फल, दूध आदि की दुकानों पर 11 बजे के बाद पांबदी लगने की सूचना प्रसारित होने के कारण दुकानें सुबह लग गईं। इसके कारण प्रशासन ने भी शुरुआत में सख्ती नहीं की, लेकिन 11 बजे के बाद प्रशासन अपने फुल मोड़ में आ गया। पुलिस ने ये दुकानें बंद कराने के साथ ही प्रमुख चौराहों पर घेराबंदी शुरू कर दी। निकलने वाले वाहनों का चालान किया गया, वहीं बेवजह घर से निकले लोग पुलिस से पिटने के बाद घर लौटे। दोपहर करीब 12 बजे खुद डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स जिले के भ्रमण पर निकले। अफसरों ने अधीनस्थों से पूरी सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दिए। अफसरों ने खुद भी लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए घरों में रहने की अपील की। बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बाहर से आने वालों को रोक कर कराई जांच

सदर चौराहे पर आटो से जा रहे लोगों को रोका गया। डेरापुर क्षेत्र के ये लोग पुणे, दिल्ली और गाजियाबाद से लौटे थे। एसडीएम सदर आनंद सिंह ने मौके पर ही स्वास्थ्य टीम बुलाकर उनकी जांच कराई। उनसे शपथ पत्र भराने के बाद 14 दिन घर में ही होम क्वारंटाइन के निर्देश के साथ वापस भेजा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें