सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत की तैयारी को बनीं 37 समितियां

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत 9 जुलाई को है। इसकी तैयारी को लेकर विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने 37 सम

सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत की तैयारी को बनीं 37 समितियां

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का 41वां दीक्षांत 9 जुलाई को है। इसकी तैयारी को लेकर विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने 37 समितियों का गठन कर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर इन समितियों में वरिष्ठ प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी समितियों को साप्ताहिक प्रगति आख्या कुलपति व प्रति-कुलपति को सौंपने का निर्देश दिया है। रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि दीक्षांत में मुख्य जिम्मेदारी श्रेष्ठता सूची निर्माण व उपाधि वितरण की है, जिसकी समिति का गठन प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी की अगुवाई में किया गया है।

इसमें परीक्षा नियंत्रक, डीन एकेडमिक समेत 14 सदस्य शामिल हैं। पदक वितरण प्रबन्धन समिति का जिम्मा डॉ. रश्मि गोरे, डिप्टी रजिस्ट्रार अंजलि मौर्या आदि को दिया गया। अतिथि सत्कार, आवास और परिवहन की जिम्मेदारी चीफ वार्डन डॉ. बीपी सिंह की समिति को दी गई है। अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था समिति के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को लगाया गया है। आपात स्थिति को देखते हुए डॉ. मुनीश रस्तोगी की टीम को जिम्मेदारी दी है। समारोह का लाइव प्रसारण होगा, जिसकी जिम्मेदारी डॉ. संदेश गुप्ता व डॉ. दिवाकर अवस्थी की होगी। गोद लिए गांव में परंपरागत खेल प्रतियोगिता, मेरी मां प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसी तरह आंगनबाड़ी किट वितरण समिति, शोभा यात्रा के लिए समिति, वाद्य एवं गायन समिति बनाई गई है। विभिन्न गतिविधियों के लिए दीक्षोत्सव समिति (प्रो. अंशु यादव, डॉ. प्रवीन कटियार, डॉ. रश्मि गोरे, डॉ. मानस उपाध्याय) बनी है। समारोह व्यवस्था के लिए प्रो. संदीप कुमार सिंह की अगुवाई में 11 सदस्यीय टीम बनी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।