Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTension in Sanigwan Hijra Community Protests at Chakeri Police Station Over Neg Dispute
किन्नरों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा

किन्नरों ने थाने का घेराव कर किया हंगामा

संक्षेप:

Kanpur News - फोटो - चकेरी थाने में किन्नरों ने हंगामा कर की नारेबाजी, पुलिस ने समझाकर

Dec 18, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

सनिगवां में नेग लेने के विवाद में किन्नरों के दो पक्षों में नवंबर में मारपीट हुई थी। इस मामले में कार्रवाई न होने से नाराज किन्नरों के एक पक्ष ने गुरुवार रात को चकेरी थाने का घेराव कर हंगामा किया और गेट पर बैठकर नारेबाजी भी की। जिसके बाद पुलिस ने किन्नरों को समझाकर और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बीते नवंबर में सनिगवां में एक शादी समारोह में नेग लेने को किन्नरों के दो पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने चकेरी थाने में शिकायत की थी। लेकिन मामले में कार्रवाई न होने पर किन्नर काजल समेत उनके साथी गुरुवार रात चकेरी थाने पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान किन्नर काजल का आरोप है कि उनके क्षेत्र सनिगवां में नेग लेने के लिए अन्य क्षेत्र से किन्नर आते हैं, विरोध पर मारपीट करते हैं। पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है। इसी तरह से दिसंबर 2024 में इसी इलाके में नेग के सीमा विवाद को लेकर मारपीट, लाठी- डंडों के अलावा फायरिंग भी हो चुकी है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इस दौरान नैंसी, चहक, रजनी, आनंदी का कहना था कि इसके पूर्व भी वह लोग कार्रवाई के लिए थाने आ चुके हैं, लेकिन उन्हें टरका दिया गया है। जिससे तंग आकर उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।