
किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Kanpur News - कानपुर देहात के जल्लापुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी उजाला ने मंगलवार रात को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।
कानपुर देहात। देवराहट थाना क्षेत्र के जल्लापुर गांव की एक किशोरी ने मंगलवार रात में घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने व फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जल्लापुर देवराहट की रहने वाली चौदह साल की उजाला पुत्री पप्पू कुछ दिनों से किसी बात को लेकर गुमसुम रह रही थी। मंगलवार रात में उसने घर के अंदर दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटी की मौत से उसकी मां आशा देवी बदहवास हो गईं। जबकि दादी लौग श्री व छोटे भाई राज व राजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर देवराहहट थाने से उदयवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ देवराहट ने बताया कि परिजन किशेारी के आत्महत्या की वजह साफ नहीं कर सके हैं, घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




