ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरचकेरी में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी के पिता को पीटा

चकेरी में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी के पिता को पीटा

जाजमऊ के प्योंदी गांव में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपितों ने 2

चकेरी में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी के पिता को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 03 Aug 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जाजमऊ के प्योंदी गांव में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपितों ने 2 अगस्त को रास्ते में किशोरी के पिता को रोका और लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। प्योंदी गांव निवासी मजदूर ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी से गांव का आशू छेड़खानी करता है। 1 अगस्त को बेटी मैदान की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में आशू ने उसे रोका। फिर हाथ पकड़कर छेड़खानी की। इसके बाद बेटी ने घर आकर पिता से शिकायत की तो उन्होंने आशू को डांटा। इस पर आशू रंजिश मानने लगा। 2 अगस्त को पीड़ित बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में आशू समेत उसके साथी निब्बू, हसनू और नागा ने उन्हें रोक लिया। फिर गाली-गलौज कर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपित धमकाते हुए भाग गये। चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपितों पर एससीएसटी, मारपीट और छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें