प्रेमी करता था परेशान इसलिए बहन ने सुसाइड की, रिपोर्ट
Apr 02, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर के किदवई नगर में एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसकी बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले का युवक उसे परेशान कर रहा था, जिसके कारण उसने फांसी लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर, संवाददाता। किदवई नगर में किशोरी के सुसाइड करने के मामले में उसकी बड़ी बहन ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि मोहल्ले का युवक किशोरी को परेशान करता था, इस कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है। साकेतनगर इलाके में रहने वाली किशोरी ने 31 मार्च की रात को फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका की बहन ने मोहल्ले में रहने वाले मुकेश कुमार पर किशोरी को परेशान करने की बात कही। आरोप है कि, इसी दबाव में बहन ने सुसाइड किया। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


