Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsTeenage Girl Commits Suicide in Kanpur Dehat Investigation Underway
किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान

किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के शाहजहांपुर निनाया गांव में एक 17 साल की किशोरी आकांक्षा ने बुधवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है,...

Sep 18, 2025 09:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव कि एक किशोरी ने बुधवार रात में घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई । जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कि है। शाहजहांपुर निनायां के रहने वाले मोहनलाल कि सत्रह साल कि पुत्री आकांक्षा कुछ दिनों से किसी बात को लेकर गुमसुम रह रही थी। बुधवार रात में उसने कमरा अंदर से बंद कर छत के कुंडे से फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई । जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिता ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी । इसके बाद इंस्पेक्टर गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह व पामा चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ वा छाबीन की। जबकि फॉरेसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर गजनेर ने बताया कि परिजन उसके आत्महत्या कि वजह नहीं बता पा रहे हैं, घटना कि छानबीन कि जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।