युवती ने लगाई फांसी,वाहन का टायर पंक्चर होने से गई जान

Mar 08, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - अहिरवां में एक 19 वर्षीय युवती आकांक्षा गौतम ने आत्महत्या कर ली। उसकी माँ रूप देवी ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में लोडर का टायर पंचर हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

युवती ने लगाई फांसी,वाहन का  टायर पंक्चर होने से गई जान

चकेरी, संवाददाता। अहिरवां में एक युवती ने फांसी लगा ली। परिजनों ने युवती को फंदे पर लटका देखा तो तत्काल उतारकर लोडर से पास के निजी अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान रास्ते में लोडर का टायर पंचर हो गया। जिससे युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिरवां के संजीव नगर निवासी रूप देवी सब्जी विक्रेता हैं। उनके अनुसार पति मुन्ना हादसे का शिकार होने के बाद दिव्यांग हो गए हैं। इससे वह सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। उनकी 19 साल की बेटी आकांक्षा गौतम ने पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।

इसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसका इलाज कराया जा रहा था। शनिवार को उसने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद रूप देवी सब्जी बेचकर घर पहुंचीं तो उन्होंने खिड़की से बेटी को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। फिर उसे लोडर से पास के अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में लोडर का टायर पंक्चर हो गया। फिर उसे ई-रिक्शे से लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश ने बताया कि युवती के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।