कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद
अकबरपुर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण व स्वागत समारोह विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। इकाई के संरक्षक शिवनाथ दीक्षित और आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कार्यकारिणी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद शिक्षकों ने फूल मालाओं से पदाधिकारियों का स्वागत किया।
अकबरपुर इंटर कॉलेज में बीते दिन आयोजित हुई माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की बैठक में नवीन कार्यकारिणी की गठन हुआ था। कार्यकारिणी में डॉ. चंद्रशेखर पांडेय अध्यक्ष, आलोक कुमार मिश्रा मंत्री, गौरव मिश्रा उपाध्यक्ष, विजय कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। जिला प्रतिनिधि के रूप में शैलेन्द्र राजपूत, देवेश त्रिपाठी, मृदुला देवी, इन्द्रबहादुर सिंह को मनोनीत किया गया था। बुधवार को विद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। संरक्षक शिवनाथ दीक्षित व आनन्द स्वरूप शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों ने फूल मालाओं से पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दीं। कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि वो शिक्षकों के हित के लिए पूरी ईमानदारी व सजकता से काम करेंगे। शिक्षकों की लंबित मांगों को उचित पटल पर उठाने का काम करेंगे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह, पूर्व प्रवक्ता राम सिंह भदौरिया, दिगपाल सिंह चंदेल, रामजी चंदेल, बलवीर सिंह गौर, प्रधान लिपिक मनोज त्रिवेदी, अजय प्रताप सिंह, आनन्द सविता, मानिकचंद्र, पवन, सोबरन सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।