एसआईआर कार्य से गये शिक्षक को टैंकर ने मारी टक्कर, घायल
Kanpur News - शिवली के केसरी निवादा गांव के पास रामगंगा नहर पुल के समीप तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से शिक्षक अजय कुमार सक्सेना घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, बाद में हैलट अस्पताल के लिए रिफर किया गया। शिक्षकों में इस घटना को लेकर आक्रोश है, क्योंकि बीईओ पर तानाशाही का आरोप लगाया गया है।

शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के केसरी निवादा गांव के सामने रामगंगा नहर पुल के समीप बाइक सवार शिक्षक सामने से चले आ रहे टैंकर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गयेा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें हैलट अस्पताल रिफर कर दिया। शिवली कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी अजय कुमार सक्सेना पेशे से शिक्षक है और वह आवास विकास कल्यानपुर में परिवार सहित रहते हैं, जहां से प्रतिदिन बाइक से शिवली कोतवाली क्षेत्र के लमहरा गांव स्थित संविलियन विद्यालय आते जाते हैं। उनकी बीएलओ के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगी है, जिसके कारण एसआईआर का काम पेंडिग में पड़ा था।
इस पर वह सोमवार को बाइक से स्कूल जा रहे थे, रामगंगा नहर पुल के समीप तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गये। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डा. अंकिता चंद्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए हैलट के लिए रिफर कर दिया। घटना को लेकर शिक्षकों को आक्रोश है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राजावत ने शिक्षक साथी अजय सक्सेना के घायल होने के बाद बीईओ सपना सिंह पर तानाशाही पूर्ण रवैए पर रोष व्यक्त करते हुए कहाकि अजय सक्सेना की बीएलओ में ड्यूटी लगी हुई हैं, जहां युद्ध स्तर पर काम चल रहा। इसके बाबजूद भी बीईओ ने जान-बूझकर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी, जिससे एसआईआर का कार्य प्रभावित हो गया और कार्यवाही के भय से शिक्षक तनाव में चल रहा है। इसके चलते सोमवार को छुट्टी होने के बाबजूद भी एसआईआर का काम निपटाने स्कूल जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गये।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



