
छात्रों ने समझी टीसीएस कंपनी की कार्यप्रणाली
संक्षेप:
Kanpur News - कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में टीसीएस की प्री-प्लेसमेंट टॉक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता संदीप जोशी ने कंपनी की कार्यप्रणाली और करियर के अवसरों पर छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम का...
Sep 12, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में प्लेसमेंट सेल की ओर से शुक्रवार को टीसीएस की प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता टीसीएस के रीजन हेड (एकेडमिक एलायंस ग्रुप) संदीप जोशी, निदेशक प्लेसमेंट सेल डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने किया। संदीप जोशी ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, संस्कृति और करियर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन गोल्डी यादव, धन्यवाद ज्ञापन पल्लवी पांडे ने दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


