निर्माण फर्म के प्रतिष्ठान पर छापा, 1.56 करोड़ कराए जमा
Kanpur News - एसजीएसटी की एसआईबी शाखा ने उन्नाव में निर्माण सेवा प्रदाता फर्म पर छापा मारा, जिसमें करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। फर्म संचालक ने मौके पर 1.56 करोड़ रुपये जमा किए। जांच में विभिन्न सरकारी विभागों के काम के लिए टैक्स न जमा करने और अन्य अनियमितताएं पाई गईं।

एसजीएसटी की एसआईबी शाखा ने उन्नाव में निर्माण सेवा प्रदाता फर्म के दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छापेमारी में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया। दो दिन तक चली कार्रवाई के बाद फर्म संचालक ने मौके पर ही 1.56 करोड़ रुपये जमा कर दिए। अपर आयुक्त, ग्रेड-वन सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर हुई छापेमारी अपर आयुक्त ग्रेड-2 (एसआईबी) जोन-एक प्रशांत कुमार और संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अलग-अलग टीमों ने की। जांच के दौरान अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। फर्म बड़े पैमाने पर सीमेंट सहित निर्माण सामग्री की खरीद दिखा रही थी, लेकिन उसका वास्तविक उपयोग कहीं नहीं मिला।
इसके अलावा 50 हजार रुपये से कम के बिल बड़े स्तर पर काटे जा रहे थे, जिससे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में हेराफेरी की जा सके। अनुबंध पर कर रहे थे सरकारी विभागों के कामअधिकारियों ने पाया कि फर्म विभिन्न सरकारी विभागों के लिए अनुबंध पर काम कर रही थी, लेकिन सेवाओं पर प्राप्त भुगतान के एवज में टैक्स जमा नहीं कर रही थी। सामने आया कि नियमानुसार फर्म को कुल टैक्स का 30 प्रतिशत जमा करना था, लेकिन लंबे समय से इसका पालन नहीं किया जा रहा था। हर खरीद को आईटीसी समायोजन के लिए दर्शाया जा रहा था, जबकि फर्म उस पर आईटीसी लाभ लेने की पात्र नहीं थी। जुर्माना वसूलने के साथ जब्त किए दस्तावेज : अनियमितताओं के आधार पर फर्म से डीआरसी-03 के माध्यम से 1.56 करोड़ रुपये नकद जमा कराए गए। साथ ही प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान अभिषेक कुमार चतुर्वेदी, प्रभात कुमार चौधरी, दीपक सिंह और गोपाल कृष्ण सारस्वत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


