Kanpur News: भाषण में तनय तो क्रिएटिव राइटिंग में ज्योति बनीं विजेता
Kanpur News: डीएवी कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स की ओर से शिकागो भाषण एवं क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय स्वामी विवेकानंद

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता डीएवी कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स की ओर से शिकागो भाषण एवं क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय स्वामी विवेकानंदः मानवता, एकता औऱ विश्व बंधुत्व रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने किया। भाषण प्रतियोगिता में तनय त्रिवेदी प्रथम, सपना वर्मा द्वितीय और उजाला जैनब तृतीय स्थान पर रही। क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता में ज्योति पांडेय प्रथम, रोज द्वितीय और पूनम झा तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर निर्माण में जिया सैनी को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, प्रो. निशा गुप्ता, प्रो. प्रिया श्रीवास्तव, डॉ. अमरेंद्र प्रताप, डॉ. विवेकानंद रहे।
सभी विजेताओं को प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अंजली मिश्रा, वंश, प्रियांशी, अमन, वैभव, आर्यन आदि रहे।


