ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरमंगेतर से बात करने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

मंगेतर से बात करने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

जाजमऊ स्थित डिफेंस कालोनी में एक युवक ने मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। युवक की मंगेतर से कुछ बहस हुई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के...

मंगेतर से बात करने के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 26 Apr 2018 12:24 AM
ऐप पर पढ़ें

जाजमऊ स्थित डिफेंस कालोनी में एक युवक ने मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। युवक की मंगेतर से कुछ बहस हुई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डिफेंस कालोनी के रहने वाले अरविंद अवस्थी ब्रेड एजेंसी मालिक हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा सत्यम अवस्थी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। सत्यम के परिजनों ने बताया कि उसका बांदा की रहने वाली युवती से विवाह तय हुआ था। 22 अप्रैल को ही जनेऊ कार्यक्रम हुआ था।

सत्यम ने बुधवार तड़के अपने कमरे में तमंचे से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। लेकिन दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हुई। तड़के पांच बजे सत्यम की मंगेतर का फोन उसकी बहन वृंदा के पास आया था। जिस पर युवती ने वृंदा से सत्यम से बात कराने की बात कही। वृंदा जब सत्यम के कमरे में पहुंची तो सत्यम का शव जमीन पर पड़ा था। चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और सत्यम को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की और तमंचा अपने कब्जे में लिया। वहीं पुलिस के अनुसार आशंका जताई जा रही कि फोन पर मंगेतर से किसी बात पर सत्यम की बहस हुई थी, जिसके बाद ही उसने ये कदम उठाया है। अगले साल 22 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। मामले में परिजन भी कुछ बताने से कतरा रहे हैं। चकेरी इंस्पेक्टर पीके शुक्ल ने बताया कि मंगेतर से किसी बात पर फोन से बहस होने की बात सामने आ रही। जांच के बाद ही कारण पूरी तरह से पता चल सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें