संदिग्ध हालात में खाली प्लाट में लटकता मिला युवक की शव
Kanpur News - कानपुर के ग्वालटोली में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि वह हाल ही में एक मारपीट के मामले में कोर्ट से बरी हुआ था। युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो टाइल्स पत्थर का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली में घर से 100 मीटर दूर खाली प्लाट में युवक का शव संदिग्ध हालात में लटकता हुआ मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने मारपीट के मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण हत्या की आशंका जताई। ग्वालटोली स्थित बड़ा मंगलवार निवासी विशम्भर का 20 वर्षीय दीपक टाइल्स पत्थर का काम करता था। परिवार में पांच भाई और एक बहन है। परिजन ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा था। वह मंगलवार को मारपीट के एक मामले में कोर्ट से बरी हुआ था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर से बाहर टहलने निकला था।
दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा, तो परिजन ने तलाश शुरू की। देर रात करीब एक बजे घर के पास स्थित खाली प्लाट में पेड़ से उसका शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों ने मारपीट के मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण हत्या की आशंका जताई। ग्वालटोली थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जिसके आधार पर पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की जांच की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


